किसान कर्ज माफी योजना बंद कर भाजपा ने जो पाप किया है वह ब्याज माफी के ढोंग से नहीं धुलेगा- प्रदीप सिंह दीपू

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

किसान कर्ज माफी योजना बंद कर भाजपा ने जो पाप किया है वह ब्याज माफी के ढोंग से नहीं धुलेगा- प्रदीप सिंह दीपू



किसान कर्ज माफी योजना बंद कर भाजपा ने जो पाप किया है वह ब्याज माफी के ढोंग से नहीं धुलेगा- प्रदीप सिंह दीपू



सीधी-मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं जिला कांग्रेस कमेटी खादी ग्रामोद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह दीपू ने शिवराज सरकार द्वारा किसानों की कर्ज माफी योजना को बंद कर केवल कर्ज का ब्याज माफ करने की घोषणा का किसानों के साथ बहुत बड़ा षड्यंत्र करार दिया है। कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह ने जारी प्रतिक्रिया में कहा है कि किसान विरोधी शिवराज सरकार कमलनाथ सरकार द्वारा चलाई गई जय किसान फसल ऋण माफी योजना को बंद करके किसानों के साथ जो अत्याचार एवं पाप किया है उसका प्रायश्चित ब्याज माफी का पाखंड करने से नहीं होगा।कांग्रेस नेता ने कहा कि कृषि क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है। सबसे ज्यादा रोजगार भी कृषि क्षेत्र से ही मिलता है। 2018 के पूर्व भाजपा के 15 साल के कुशासन से परेशान होकर प्रदेश के किसान लगातार आत्महत्या कर रहे थे। किसान आत्महत्या में पूरे देश में मध्य प्रदेश प्रथम स्थान में था। प्रदेश के किसान अपनी जायज मांगों के लेकर जब आंदोलन करते थे तब तत्कालीन शिवराज सरकार किसानों पर लाठी डंडे एवं गोलियां चलाती थी। मंदसौर में 6 किसानों को गोली मारकर हत्या कर दी गई। कई जगह किसानों को थाने में बैठा कर कपड़े उतार कर पीटा गया। शिवराज सरकार के किसान विरोधी रवैये से किसान पूरी तरह से तबाह एवं बर्बाद हो चुका था। दिसंबर 2018 में कांग्रेस की सरकार बनते ही तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शपथ लेते ही पहला हस्ताक्षर किसान कर्ज माफी की फाइल पर किया और पूरे प्रदेश में जय किसान फसल ऋण माफी योजना लागू कर प्रथम एवं द्वितीय चरण में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। यदि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या करके कांग्रेस की निर्वाचित सरकार को नहीं गिराया होता तो अब तक प्रदेश के सभी किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ हो चुका होता। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता ही किसान विरोधी है भारतीय जनता पार्टी बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्जा माफ करती है किसानों का कभी भी एक रुपए का कर्ज़ भाजपा सरकार ने नहीं माफ किया है। उन्होंने कहा कि किसानों की कर्ज माफी इस देश के अंदर जब-जब हुई है तब कांग्रेस ने ही किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार ना केवल किसान कर्ज माफी रोककर किसानों के साथ पाप किया है बल्कि वह कृषि क्षेत्र का बजट घटाकर, कृषि उपकरणों में जीएसटी टैक्स लगाकर, किसानों के फसलों के समर्थन मूल्य कम करके, खाद बीज के दाम बढ़ाकर किसानों के हितों के साथ कुठाराघात किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा वास्तव में किसानों का कोई ब्याज माफ नहीं कर रही है बल्कि कांग्रेस के किसान कर्ज माफी के वचन से भयभीत होकर चुनावी वैतरणी पार करने के लिए ब्याज माफी के नाम पर किसानों को भ्रमित एवं गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है कांग्रेस पार्टी ने वचन दिया है कि जैसे ही नवंबर 2023 में कांग्रेस की सरकार बनेगी 2 लाख तक के किसानों के सभी कर्ज माफ किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ