MP Weather update: एक सप्ताह में 10 डिग्री बढ़ा पारा,जानिए कैसा रहेगा मौसम

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

MP Weather update: एक सप्ताह में 10 डिग्री बढ़ा पारा,जानिए कैसा रहेगा मौसम



MP Weather update: एक सप्ताह में 10 डिग्री बढ़ा पारा,जानिए कैसा रहेगा मौसम



Weather Update: जनवरी खत्म होते ही इंदौर और आसपास इलाकों से ठंड कम हो गई। दिन के साथ ही अब रात में भी तापमान बढ़ने लगा है। बीते सप्ताह रात में पारा दस डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहा है।


ठंड का असर कम होगा

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर हवाओं का घेरा बना है। इसकी वजह से तापमान बढ़ रहा है। साथ ही हवाओं का रुख भी बदल रहा है। इससे ठंड का असर कम रहेगा।

अगले सप्ताह इंदौर और आसपास के इलाकों के लिए शुष्क मौसम रहेगा। आसमान में हल्के बादल भी छाए रहेंगे। बावजूद इसके तापमान कम नहीं होगा। अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हुई बर्फबारी का बिलकुल भी असर मालवा में नहीं दिखेगा। बल्कि पश्चिमी विक्षोभ से निरंतर तापमान में उछाल रहेगा। इससे सुबह होने वाली धुंध भी छटने लगी है।

अगले सात दिन ऐसा रहेगा मौसम

दिनांक अधिकतम तापमान
4 फरवरी 29 डिग्री सेल्सियस
5 फरवरी 29 डिग्री सेल्सियस
6 फरवरी 29 डिग्री सेल्सियस
7 फरवरी 28 डिग्री सेल्सियस
8 फरवरी 26 डिग्री सेल्सियस
9 फरवरी 25 डिग्री सेल्सियस
10 फरवरी 26 डिग्री सेल्सियस

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ