सरहंगों ने घर में लगाई आग, पीड़ित परिवार ने मड़वास रोड पर किया चक्काजाम, चौकी प्रभारी की कार्यशैली पर उठे सवाल

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सरहंगों ने घर में लगाई आग, पीड़ित परिवार ने मड़वास रोड पर किया चक्काजाम, चौकी प्रभारी की कार्यशैली पर उठे सवाल



सरहंगों ने घर में लगाई आग, पीड़ित परिवार ने मड़वास रोड पर किया चक्काजाम, चौकी प्रभारी की कार्यशैली पर उठे सवाल



रवि शुक्ला,मझौली


पाथरौला चौकी अंतर्गत जोगीपहाड़ी में रास्ते के विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जहां दबंगों द्वारा एक परिवार के घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने मड़वास रोड पर चक्काजाम कर दिया, जिससे घंटों तक आवागमन बाधित रहा। बाद में मड़वास थाना प्रभारी के समझाइश के बाद जाम समाप्त कराया गया।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपियों द्वारा जबरन रास्ता देने का दबाव बनाया जा रहा था, जबकि पीड़ित पक्ष का कहना है कि बाइक और पैदल आने-जाने के लिए पर्याप्त जगह पहले से मौजूद है। लेकिन आरोपियों की मांग थी कि हमें सड़क के लिए रास्ता चाहिए पीड़ित परिजनों ने यह भी कहा कि वे समय मांग रहे थे ताकि बाड़ी हटाकर रास्ता दिया जा सके, लेकिन आरोपी इस बात पर राजी नहीं हुए। 

पीड़ितों के अनुसार, घटना के दिन सुबह लगभग 6 बजे आरोपी पक्ष के लोग पहुंचे और पहले घर में तोड़फोड़ की विरोध करने पर मारपीट की गई और फिर घर में आग लगा दी गई, जिससे पूरा घर जलकर खाक हो गया। जिससे घर रखे नकदी और अनाज सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए इतना ही नहीं, दो दिन पहले लगाए गए चंदन के पेड़ को भी काटकर ले जाने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस पर लगे गंभीर आरोप


पीड़ित परिवार ने पथरौला पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे कई दिनों से पथरौला चौकी के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आवेदन लेने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया,और डांट फटकार कर भगा देते थे,जिसके चलते आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और यह घटना घटित हुई।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब लगातार विवाद और मारपीट की जानकारी पुलिस को थी, तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान डायल 112 मौके पर पहुंची, लेकिन केवल फोटो खींचकर वापस चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस की निष्क्रियता को लेकर भी लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

12 आरोपी गिरफ्तार,मामला दर्ज 


चक्काजाम के डेढ़ घंटे बाद पुलिस जगी और मौके पर पहुंच जाम को खुलवाया,और 12 आरोपियों सूर्यमणि पिता महेश साकेत,सूरज पिता महेश साकेत,हनुमान पिता गणेश साकेत, हीरामणि पिता श्यामलाल साकेत, भईया लाल पिता श्यामलाल साकेत,आरती पति सूर्यमणि साकेत,बतसिया पति महेश साकेत, कोयल पति हनुमान साकेत, बाबी पति सूरज साकेत, कमलेशिया पति गणेश साकेत,करुणा पति भईया लाल साकेत सहित शांती पति हीरामणि साकेत को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296(3), 115(2), 125,326(छ) 324(4),351(3), 3(5) धारा का मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।


बार बार पुलिस से शिकायत के बाद भी नहीं हो रही थी कार्यवाही : अवधलाल साकेत 

परिजन अवध लाल साकेत ने बताया कि आरोपी जबरजस्ती सड़क बनाने के लिए रास्ते की मांग कर रहे थे, हम देने के लिए राजी भी हो गए और उनसे समय मांगा कि अभी समय लगेगा,बड़ी हटा लेंगे जबकि यह बाड़ी हमारे पट्टे में है ,चौकी प्रभारी के पास गए तो बोली कि समझौता कर लो नहीं गिराने दो हम क्या करें, आज सुबह हम अपने परिवार के साथ पुनः चौकी गए तो बोले फिर से आ गए चलो भागो, हम लोग चौकी गए थे यहां आरोपी घर गिरा रहे थे,पुलिस के सामने घर गिरा रहे थे पुलिस कुछ नहीं बोली,18 जून से चोरी भी हो रही थी घर में रखा पूरा सामान सब जलकर खाक हो गया,बकरी के पैर भी तोड़ दिया गया , हमारी मां को कुल्हाड़ी से हमला किया गया हमने कई बार पुलिस से निवेदन किया इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।


मारपीट कर घर में आग लगाए आग: अवधेश साकेत 


अवधेश साकेत ने बताया कि 18 जून से लड़ाई झगड़ा चल रहा है मारपीट किए घर में तोड़फोड़ किए थे चौकी में इसकी जानकारी दिए कोई सुनवाई नहीं हुई,18 को ही धारदार हथियार से हमला किया गया था पुलिस द्वारा न तो मेडिकल कराया गया और न ही रिपोर्ट लिखी गई,आज सुबह हमारे घर में आग लगा दिए।

जबरन तोड़ फोड़ कर घर में आग लगा दिए: - रामदयाल कोल,सरपंच दादर


ग्राम पंचायत दादर के सरपंच ने बताया कि रोड निकलवाने के बोला गया था पीड़ित परिवार समय की मांग किए थे पुलिस को भी लिखित में जानकारी दी गई थी हमें समय दिया जाए,तो भी आरोपी नहीं माने हमारे द्वारा पुलिस को भी मौखिक रूप से बोला गया था पुलिस ध्यान नहीं आरोपियों का ही पक्ष के रही थी, लापरवाही पुलिस प्रशासन की है।

इनका कहना है 

साकेत परिवार में रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था आज सुबह सुबह घर में आगजनी की घटना की सूचना मिली परिजन चक्काजाम किए थे मौके पर पहुंच जाम खुलवाया गया है, 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है सभी पर मारपीट,घर में आग जनी कर धारदार हथियार से हमला करने को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है आगे कार्यवाही की जा रही है।

अतर सिंह कुशवाह 
थाना प्रभारी मड़वास

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ