Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी,195 नाम,PM मोदी यहां से लड़ेंगे चुनाव

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी,195 नाम,PM मोदी यहां से लड़ेंगे चुनाव



Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी,195 नाम,PM मोदी यहां से लड़ेंगे चुनाव




नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का भी ऐलान किया गया है और वह बनारस से ही चुनाव लड़ेंगे.

चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सेहरावत और दक्षिण दिल्ली से रामबीर बिधूड़ी भाजपा के उम्मीदवार होंगे.

इसी तरह से अंडमान से विष्णु, अरुणाचल पश्चिम से किरेन रिजिजू, अरुणाचल ईस्ट से तापिर गाव, सिल्चर से परिमल शुक्ल, गुवाहाटी से बिजली कलिता और डिब्रूगढ़ से सर्बानंद सोनोवाल को टिकट दिया गया है.

झारखंड में भाजपा उम्मीदवार

गोड्डा से निशिकांत दुबे, रांची से संजय सेठ, जमशेदपुर से विद्युत् महतो, खूंटी से अर्जुन मुंडा और पलामू से विष्णु दयाल राम को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है.


छत्तीसगढ़ से भाजपा उम्मीदवार

कोरबा से सरोज पांडे को टिकट, राजनांदगाँव से संतोष पांडे, दुर्ग से विजय बघेल, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल, बस्तर से महेश कश्यप और कांकेर से भोजराज को मिला टिकट.

गुजरात से भाजपा उम्मीदवार


गांधीनगर से अमित शाह, राजकोट से पुरुषोत्तम रुपाला, पोरबंदर से मनसुख मंडाविया, पंचमहल से राजपाल सिंह महेंद्रसिंह यादव, दाहोद से जसवंत सिंह, भरुच से मनसुख भाई वसावा और नवसारी से सीआर पाटिल पर भाजपा ने जताया भरोसा.

मध्य प्रदेश से भाजपा उम्मीदवार

मप्र में भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट:

भोपाल - आलोक शर्मा
मुरैना - शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड - संध्या राय
ग्वालियर - भारत सिंह कुशवाहा
गुना - ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर- श्रीमती लता वानखेड़े
राजगढ़ से रोडमल नागर
टीकमगढ़ - वीरेंद्र खटीक
दमोह - राहुल लोधी
खजुराहो - वीडी शर्मा
सतना - गणेश सिंह
रीवा - जर्नादन मिश्र
सीधी - डाँ. राजेश मिश्रा
शहडोल - हिमाद्री सिंह
जबलपुर - आशीष दुबे
मंडला - फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगाबाद - दर्शन सिंह चौधरी
विदिशा - शिवराज सिंह चौहान
देवास - महेंद्र सिंह सोलंकी
मंदसौर - सुधीर गुप्ता
रतलाम - अनिता चौहान
खरगोन- गजेंद्र पटेल
खंडवा - ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतुल - दुर्गादास उइके को टिकट दिया गया है.



राजस्थान से भाजपा उम्मीदवार


बीकानेर से अर्जुन मेघवाल, अलवर से भूपेंद्र यादव, भरतपुर से रामस्वरूप कोली, नागौर से ज्योति मिर्धा, जोधपुर से गजेंद्र शेखावत, बारमेड़ से कैलाश चौधरी, उदयपुर से मन्नालाल रावत, बांसवाड़ा से महेंद्र मालवीय और कोटा से ओम बिरला होंगे भाजपा के उम्मीदवार.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ