सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने मंडल मड़वास में निकाली तिरंगा यात्रा
मझौली
भारतीय जनता पार्टी मंडल मड़वास द्वारा शनिवार को टिकरी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं सहित ग्रामीण , बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भारत माता के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा, तिरंगा यात्रा मड़वास मंडल अध्यक्ष के के मिश्रा के नेतृत्व में किया गया, पाकिस्तान ने जिस तरह हमारे बहनों का धर्म पूछकर उनका सिंदूर उजाड़ा था हमारी सेना ने 22 मिनट के अंदर पाकिस्तान को उसी भाषा में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर करारा जवाब दिया है और पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया,उन्होंने आगे कहा की हम भारत वासियों को अपने सेना पर गर्व है,उसी सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई है। तत्पश्चात मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
तिरंगा यात्रा में मुख रूप से डॉक्टर यू के श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि रोहिणीरमण मिश्रा , शिवानंद मिश्रा ,मार्कण्डेय मिश्रा ,दिलराज यादव ,राजकुमार जायसवाल ,रामभजन जायसवाल , उग्रप्रकाश तिवारी,इंद्रमणि पाण्डेय, कुसुम मिश्रा,शांति साहू ,अजीत सिंह ,पिंटू पयासी,पंकज द्विवेदी, विद्यामणि केवट ,धनी सिंह ,मालती गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ