भोपाल में ब्राह्मण समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, बिपा एक्ट सहित मांगों को लेकर रोशनपुरा चौराहे पर एकदिवसीय धरना
भोपाल
ब्राह्मण समाज की पहचान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर आज राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहा पर राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) के बैनर तले एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया है।
इस धरने का मुख्य उद्देश्य बिपा (B.I.P.A. Act – ब्राह्मण आइडेंटिटी प्रोटेक्शन एक्ट) लागू कराने तथा सवर्ण आयोग के गठन सहित अन्य महत्वपूर्ण मांगों को सरकार के समक्ष रखना है।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विमल तिवारी जी, राष्ट्रीय सचिव शिवाकांत तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश दुबे, प्रभारी राष्ट्रीय कार्यालय / प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा जंगेश्वर शर्मा, एवं प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश विनय शुक्ला द्वारा किया जा रहा है।
धरने में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रमुख रूप से
श्रीमती सरला शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्षा),
पंडित अजय शर्मा (राष्ट्रीय मुख्य महासचिव),
श्रीमती शोभा त्रिपाठी (राष्ट्रीय मुख्य महासचिव – महिला),
श्री श्री 1008 सिद्ध मां (प्रदेश उपाध्यक्षा),विशाल शर्मा (राष्ट्रीय महासचिव),किरण रावल (राष्ट्रीय महासचिव), आशोक शर्मा (राष्ट्रीय सचिव) एवं अवनीश शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश) धीरज मिश्रा जी निज सचिव राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम सेना,सोम देव मिश्रा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष परशुराम सेना ब्रह्मा वाहिनी एवं शिवम शुक्ला प्रदेश मीडिया प्रभारी की उपस्थिति विशेष रूप से रही।
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा जी और ब्राह्मण रेजीमेंट के अध्यक्ष राम नारायणअवस्थी जी और ब्राह्मण कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. अजय तिवारी जी नेतृत्व ने एक स्वर में कहा कि यदि ब्राह्मण समाज की जायज मांगों को अनदेखा किया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और अधिक व्यापक और निर्णायक रूप दिया जाएगा। यह धरना पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक है, लेकिन समाज अब अपने अधिकारों को लेकर पूरी तरह जागरूक है।
धरना स्थल पर प्रदेशभर से आए ब्राह्मण समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा गया और “चलो भोपाल, पहुँचो भोपाल” के नारों के साथ सरकार तक आवाज़ पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

0 टिप्पणियाँ