नाबालिग छात्रा के साथ BF ने बनाया संबंध, 2 युवकों ने रिकॉर्ड किया वीडियो,लड़की को बंधक बना बारी-बारी से किया रेप
छतीसगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आय़ा है। यहां पर एक लड़की के साथ दो युवकों ने हैवानियत की और इलाके में सनसनी फैला दी। दरअसल यहां 10वीं की छात्रा के साथ दरिंदगी की गई है, नाबालिग लड़की को बहलाकर उसका क्लासमेल कहीं ले गया और उसके साथ संबंध बनाए।
वहीं इसी दौरान 2 युवकों ने लडका और लड़की का वीडियो बना लिया।
Crime News
दरअसल ये मामला छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है जहां पर 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रविवार 1 मार्च को छात्रा का नाबालिग क्लासमेट ट्यूशन के बहाने रजही डैम ले गया। जहां पहले तो उसने छात्रा को झांसे में लेकर संबंध बनाए। वहीं सुनसान जगह में दोनों को देखकर दो युवकों ने चुपके से मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
Crime News
डैम पहुंचे नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनाकर दो युवकों ने छात्रा को करीब पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप किया। पुलिस के मुताबिक, रविवार को 10वीं कक्षा की छात्रा को उसका ही क्लासमेट किसी तरह से रजही डैम ले गया और छात्रा के साथ संबंध बनाए। लेकिन इसी दौरान रजही के वासुदेव विश्वकर्मा और लोमन गोंड ने छात्र-छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।
Crime News
इस दौरान छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और फिर दोनों ने बारी-बारी से छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। करीब 5 घंटे के बंधक बनाकर रखने के बाद छात्रा को घर जाने दिया।लिहाजा पुलिस ने नाबालिग प्रेमी सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Crime News
वहीं ट्यूशन के लिए निकली छात्रा जब घर नहीं लौटी तो परिजनों चिंतित हो गए। सहेलियों के घर पूछताछ करने के बाद भी कोई पता नहीं चला। फिर देर शाम गार्डन के पास छात्रा की स्कूटी खड़ी मिली। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। लेकिन तब तक छात्रा घर पहुंच गई और पूरी कहानी बताई।
लिहाजा मामले में बीएनएस की धारा 147/2, 127, 62, 49 और पाक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
Source:punjab केसरी

0 टिप्पणियाँ