Sidhi News: डांट से नाराज होकर महाराष्ट्र गई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने परिजनों को कराया सुपुर्द

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Sidhi News: डांट से नाराज होकर महाराष्ट्र गई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने परिजनों को कराया सुपुर्द

Sidhi News: डांट से नाराज होकर महाराष्ट्र गई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने परिजनों को कराया सुपुर्द



Sidhi News : पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में, सीधी पुलिस ने तकनीकी दक्षता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक लापता नाबालिग किशोरी को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है।

Sidhi news

दिनांक 14.03.2026 को चौकी पिपराँव में एक परिजन ने सूचना दी कि उनकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तलाश शुरू की।
पुलिस कार्यवाही एवं तकनीकी विश्लेषण
थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व एवं चौकी प्रभारी पिपराँव उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा की टीम ने मामले में मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। जाँच के दौरान किशोरी की लोकेशन महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में पाई गई।
Sidhi news 
जाँच में यह तथ्य सामने आया कि किशोरी की हाल ही में संपन्न हुई परीक्षा के पेपर अच्छे नहीं गए थे, जिस कारण परिजनों ने उसे डांट दिया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर वह बिना बताए अपनी मौसी के घर औरंगाबाद चली गई थी।
पुलिस टीम ने किशोरी से फोन के माध्यम से संपर्क स्थापित किया और उसे निरंतर समझाइश (काउंसलिंग) दी। पुलिस के भरोसे और समझाइश के बाद किशोरी वापस आने को तैयार हुई, जिसके बाद उसे सकुशल दस्तयाब कर सीधी लाया गया।

परिजनों के सुपुर्दगी

आज समस्त वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने सीधी पुलिस प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी, चौकी प्रभारी पिपराँव उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

     अपील: सीधी पुलिस समस्त अभिभावकों से अपील करती है कि परीक्षा के समय बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनके साथ मित्रवत व्यवहार करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ