शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल पोड़ी (बस्तुआ)विद्यालय का रहा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम।

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल पोड़ी (बस्तुआ)विद्यालय का रहा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम।



शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल पोड़ी (बस्तुआ)विद्यालय का रहा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम



रवि शुक्ला,सीधी

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोड़ी (बस्तुआ) ने इस वर्ष हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए वनांचल क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है।
हाई स्कूल परीक्षा में कुल 71 में से 69 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 60 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। विद्यालय का परिणाम 87 प्रतिशत रहा। प्रथम श्रेणी में 45 , द्वितीय श्रेणी में 14 एवं तृतीय श्रेणी में 1 विद्यार्थी सफल रहे।
वहीं हायर सेकंडरी परीक्षा में 85 में से 81 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 73 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। विद्यालय का परिणाम 90.20 प्रतिशत रहा। जिसमें 54 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं 19 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी में स्थान प्राप्त किया।
मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धि भी सराहनीय रही। हायर सेकंडरी परीक्षा में दीपाली गुप्ता पिता सुरेश गुप्ता ग्राम बस्तुआ ने 77.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, क्रांति बैगा पिता लल्ला बैगा ग्राम पोड़ी ने 76.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं सुमन सिंह पिता रामप्रताप सिंह गौंड ग्राम बस्तुआ ने 75.8 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार हाई स्कूल में सुरभि प्रजापति पिता बसंतलाल प्रजापति ग्राम पोड़ी ने 91.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, शिवशंकर गुप्ता पिता रामसिया गुप्ता ग्राम पोड़ी ने 91.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं हेमा सिंह पिता शेषमणि सिंह ग्राम हैकी ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।  
विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग को जाता है।
 प्राचार्य मनोज मिश्रा ने सभी छात्रों और अभिभावकों को बधाई देते सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ