Majhouli News: मझौली में भीषण सड़क हादसा अपडेट: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार बुरी तरीके से जख्मी
Majhouli accident news
मझौली
Majhouli me sadak hadsa,bike savar huye jakhmi
मझौली-सीधी मुख्य मार्ग पर ताला के पास मुर्गीपालन के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक मासूम बच्चा और एक नाबालिग भी शामिल हैं, जिससे घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार कुशवाहा परिवार के दो लोग ग्राम छूही के निवासी हैं,जिसमें अनिल कुशवाहा 12 वर्ष,अखिलेश कुशवाहा 40 वर्ष सवार होकर मझौली की ओर आ रहे थे, जबकि दूसरी बाइक में ग्राम करवाही के तिवारी परिवार से रामरशीले तिवारी 40 वर्ष,
Majhouli bike accident crime news
कन्हैयालाल तिवारी 60 वर्ष,रुद्र तिवारी 6 वर्ष,रामसुशील तिवारी 46 वर्ष सवार थे, बताया जा रहा है कि तिवारी परिवार मझौली से पेशी कर वापस अपने गांव करवाही लौट रहे थे, जहां दोनो जैसे ही ग्राम ताला में मुर्गी पालन के पास पहुंचे दोनों बाइक की आमने सामने भिंड़त हो गई,जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना में सबसे जायदा दो लोगों को चोंट आई है जिसमें एक तिवारी परिवार के युवक की घुटना चकना चूर हो गया,वहीं एक कुशवाहा परिवार परिवार के युवक पैर जंघा से पैर बुरी तरीके से टूट गया,
घटना की सूचना मिलते ही मझौली पुलिस मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को मझौली के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल सीधी रेफर कर दिया गया है।
Sidhi news,sidhi police,majhouli accident,sidhi accident,crime news,breking news, crime news

0 टिप्पणियाँ