Sidhi News: जिले में डिप्टी कलेक्टरों के बीच कार्यों का नया बंटवारा,मझौली के एसडीएम बने संजीव पांडेय,आदेश जारी 



सीधी
Sidhi breking news 
 कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विकास मिश्रा ने प्रशासनिक कार्यों के प्रभावी एवं सुचारु संचालन के उद्देश्य से संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदारों के बीच नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी किए हैं। यह आदेश प्रभारी डिप्टी कलेक्टर आर.पी. त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने तथा डिप्टी कलेक्टर सागर जैन एवं स्वर्णा दीवान के प्रशिक्षण उपरांत कार्यभार ग्रहण करने के बाद जारी किया गया है।
  जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर संजीव कुमार पाण्डेय को उपखण्ड मजिस्ट्रेट मझौली का दायित्व सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर प्रिया पाठक को उपखण्ड अधिकारी (राजस्व) गोपद बनास बनाया गया है तथा उन्हें भू-अभिलेख, भू-प्रबंधन, नजूल एवं जिला शहरी विकास अभिकरण से जुड़े कार्यों का प्रभार भी दिया गया है।
Sdm majhouli sanjeev pandey 
  डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन) सागर जैन को उपखण्ड मजिस्ट्रेट कुसमी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) का दायित्व सौंपा गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन) स्वर्णा दीवान को जिला आपूर्ति अधिकारी के साथ राजस्व राहत, सीएम हेल्पलाइन, जनसंपर्क निधि, व्यवहारवाद, कार्यालय अधीक्षक एवं अन्य शाखाओं का प्रभार दिया गया है।

Sidhi adm
  इसके अलावा प्रभारी तहसीलदार (नजूल) मीनाक्षी जायसवाल को जनसुनवाई, आवक-जावक, टाइपिंग एवं कम्प्यूटर शाखा, जनगणना-2027, वन-व्यवस्थापन, प्रतिलिपि शाखा, अल्प बचत, संस्थागत वित्तीय एवं सामान्य अभिलेखागार सहित विभिन्न शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  कलेक्टर ने प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए अधिकारियों के बीच लिंक ऑफिसर भी नियुक्त किए हैं तथा निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने प्रभारित कार्यों का निर्वहन पूर्ण जवाबदेही, समन्वय एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करें।

Latest news,sidhi news,breking news,sidhi collector,sdm sanjeev,priya patahk,