Majhouli News:मझौली पुलिस का बड़ा खुलासा: 48 घंटे में सुलझा हत्या का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में
Majhouli police
सीधी
जिले के मझौली थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी कुसमी संतोष तिवारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई।
Sidhi crime news
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई को मझौली थाना अंतर्गत ग्राम खरबर निवासी 50 वर्षीय छबीलाल बैगा का शव जंगल चौकी के पास एक नाले में संदिग्ध हालत में मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।
Sidhi,majhouli
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि 27 जुलाई 2026 की शाम मृतक छबीलाल बैगा मवई नदी पार कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में रामप्रसाद बैगा और उसके साथ एक विधि विरुद्ध बालक से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपियों ने लकड़ी के डंडों से छबीलाल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपियों ने उसे नाले में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। समय पर उपचार न मिलने के कारण 28 जुलाई को उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर थाना मझौली में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी रामप्रसाद बैगा (21 वर्ष), निवासी ग्राम बड़वाही थाना जनकपुर जिला एमसीबी (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में शामिल एक नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे जंगल चौकी के पास नाले से बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Majhauli murder case solved in 48 hours,
Sidhi police murder case disclosure,
Madhya Pradesh crime news Majhauli,
Murder accused arrested in Sidhi district,
Police solve blind murder case India,latest news,breking news,

0 टिप्पणियाँ