मड़वास : बिजली बिल वसूली में विभाग के छूट रहे पसीने, 22.91 करोड़ से ज्यादा है बकाया राशि
रवि शुक्ला,मझौली
Madwas bjili bill:
एक ओर जहां निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सीधी जिले के मड़वास विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्र में बकाया बिजली बिल की वसूली विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। अब विभाग के बिल जमा कराने पसीने छूट गए रहे हैं ,स्थिति यह है कि सरकारी विभागों से लेकर घरेलू उपभोक्ता तक करोड़ों रुपये का बिल बकाया दबाए बैठे हैं।
बिजली विभाग को सबसे अधिक परेशानी घरेलू उपभोक्ताओं से वसूली में हो रही है। 30 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार 15,788 घरेलू उपभोक्ताओं पर ही 13 करोड़ 29 लाख 7 हजार 177 रुपये बकाया हैं। इसके अलावा एससी-एसटी एवं बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं पर 5 करोड़ 37 लाख 28 हजार 299 रुपये का बकाया दर्ज है।
अन्य श्रेणियों में दुकानदारों पर 31 लाख 89 हजार 583 रुपये, सरकारी विभागों पर 2 करोड़ 16 लाख 90 हजार 832 रुपये तथा ग्राम पंचायतों पर 99 लाख 91 हजार 307 रुपये बकाया हैं। वहीं अस्थायी कनेक्शनधारियों पर 26,434 रुपये, मिल्स एवं 10 एचपी कनेक्शनधारियों पर 4 लाख 19 हजार 341 रुपये और 25 लाख 5 हजार 579 रुपये का बकाया है। एवम अन्य और सभी श्रेणियों को जोड़ा जाए तो कुल मिलाकर बकाया राशि 22 करोड़ 91 लाख 4 हजार 276 रुपये से अधिक पहुंच गई है।
बिजली विभाग के लोगों की माने तो बकाया वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। विभाग की टीमें डोर-टू-डोर जाकर वसूली कर रही हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से बिल जमा करने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं पर कुछ खास असर नहीं दिख रहा है, जिससे विभाग के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो बड़े बकायेदारों की सूची सार्वजनिक करने जैसे कड़े कदम भी उठाए जा सकते हैं। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
#SidhiNews #Madwas #BijliBill #ElectricityNews #MPNews #PowerDepartment #BreakingNews #HindiNews #ElectricityDues #LocalNews

0 टिप्पणियाँ