Sidhi News:मड़वास महाविद्यालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, छात्राओं की शिकायत पर जताई नाराजगी
Sidhi News: Collector Vikas Mishra inspected Mardwas College, angry over girls complaints and poor facilities
रवि शुक्ला,मझौली ।
कलेक्टर विकास मिश्रा vikas mishra ने मड़वास स्थित नवीन महाविद्यालय का निरीक्षण किया, जहां उन्हें व्यवस्थाओं में कई गंभीर कमियां देखने को मिलीं। निरीक्षण के दौरान भवन की कमी, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण में सामने आया कि महाविद्यालय फिलहाल पुराने विद्यालय भवन में संचालित हो रहा है, जहां पर्याप्त स्थान नहीं होने से छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत माध्यमिक विद्यालय भवन में महाविद्यालय संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही माध्यमिक विद्यालय की कक्षाओं को कन्या विद्यालय में शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा की और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए।
महाविद्यालय की छात्राओं ने निरीक्षण के दौरान शौचालय, पेयजल और अन्य सुविधाओं की कमी को लेकर शिकायत की। छात्राओं ने बताया कि पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है और हैंडपंप का पानी भी खराब है। इस पर कलेक्टर ने तत्काल शौचालय दुरुस्त करने और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
छात्रों और स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि परिसर में शाम के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और अनैतिक गतिविधियां होती हैं। इस पर कलेक्टर ने मड़वास थाना प्रभारी को नियमित गश्त और जांच करने के निर्देश देते हुए ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए कहा।
इसके अलावा परिसर में जर्जर व खंडहर पड़े भवन को हटाने का आश्वासन दिया गया तथा एक अन्य भवन की छत की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#Sidhi_news #Majhaulinews #Mardwascollege
#Vikas_Mishra_collector #MP_college_news
#Sidhi_latest_news

0 टिप्पणियाँ