Sidhi News today:सीधी कलेक्टर ने छात्रावास आवासीय विद्यालयों सहित अन्य विभागों का किया निरीक्षण,

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Sidhi News today:सीधी कलेक्टर ने छात्रावास आवासीय विद्यालयों सहित अन्य विभागों का किया निरीक्षण,



Sidhi News today:सीधी कलेक्टर ने छात्रावास आवासीय विद्यालयों सहित अन्य विभागों का किया निरीक्षण 


Sidhi Collector Night Dinner with Students

सीधी 
  कलेक्टर ने मंगलवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कुसमी का भ्रमण कर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, भविष्य के लक्ष्य, दैनिक दिनचर्या, खेलकूद, छात्रावास की व्यवस्थाओं तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। वहीं शिक्षकों से शैक्षणिक गतिविधियों, परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों की प्रगति, नवाचारों तथा विद्यालय संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की।

  कलेक्टर ने शिक्षकों से कहा कि वे विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और नैतिक मूल्यों का भी विकास करें। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, समय का सदुपयोग करने तथा जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं।

  भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में स्वच्छता, भोजन, पेयजल, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर आवासीय सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदिवासी अंचल के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है।

  भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने छात्रावास में विद्यार्थियों के साथ बैठकर रात्रि भोजन भी किया। भोजन के दौरान उन्होंने बच्चों से सहज वातावरण में चर्चा की, उनकी समस्याएं सुनीं, भोजन की गुणवत्ता और छात्रावास की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। विद्यार्थियों ने भी कलेक्टर के साथ आत्मीय बातचीत कर अपने अनुभव साझा किए।

  कलेक्टर के इस आत्मीय संवाद और मार्गदर्शन से शिक्षक एवं विद्यार्थी दोनों ही उत्साहित नजर आए। उन्होंने विद्यार्थियों को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन उनकी शिक्षा, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास करता रहेगा।

Sidhi Collector Vikas Mishra Inspection


कलेक्टर ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय टमसार का किया निरीक्षण 

कलेक्टर विकास मिश्रा ने छात्राओं से पूछा पढ़ाई का हाल, बेहतर शिक्षण व्यवस्था के दिए निर्देश

सीधी 
  कलेक्टर ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय टमसार का निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं छात्रावास व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने छात्राओं के साथ संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, सीखने की गुणवत्ता, विषयों की समझ तथा विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

   संवाद के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे और उनकी शैक्षणिक तैयारी का आकलन किया। उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन, अनुशासित दिनचर्या और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

  निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षाओं, छात्रावास, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त आवासीय वातावरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही शिक्षण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, नियमित शैक्षणिक मूल्यांकन तथा प्रत्येक छात्रा की सीखने की क्षमता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
MP News Today
  कलेक्टर ने कहा कि आवासीय विद्यालयों का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि छात्राओं के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना भी है। इसलिए विद्यालय में ऐसा वातावरण तैयार किया जाए, जिससे छात्राएं आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और अपने भविष्य के प्रति सजग बन सकें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से छात्राओं के शैक्षणिक प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी साझा किए।

  इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ज्ञानेंद्र मिश्रा, बीआरसीसी अंगिरा द्विवेदी उपस्थित रहे।
 Sidhi Latest News
Madhya Pradesh News


ठाड़ीपाथर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के घर पहुंचे कलेक्टर

सुखसेन बैगा एवं पानकली बैगा के आवास का किया निरीक्षण, योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया फीडबैक

सीधी 
  कलेक्टर ने बुधवार को ग्राम ठाड़ीपाथर पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही सुखसेन बैगा एवं पानकली बैगा के आवास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवास निर्माण की गुणवत्ता, निर्माण कार्य की स्थिति तथा हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी प्राप्त की।

  कलेक्टर ने हितग्राहियों एवं उनके परिवार के सदस्यों से चर्चा कर आवास निर्माण की प्रक्रिया, प्राप्त सुविधाओं तथा योजना से हुए लाभ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को सुरक्षित एवं सम्मानजनक पक्का आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत आवासों का निर्माण समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिले।

  निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हितग्राहियों से अन्य शासकीय योजनाओं की जानकारी भी ली तथा आवश्यकतानुसार उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचे और हितग्राहियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए।

  इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ज्ञानेंद्र मिश्रा, तहसीलदार नारायण सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
  
Sidhi Collector News

टमसार स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर, मरीजों से जाना उपचार का हाल


  कलेक्टर ने बुधवार को टमसार स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण कक्ष, प्रसूति कक्ष, टीकाकरण कक्ष तथा अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

  कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर उपचार, चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाओं की उपलब्धता तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों से मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया और कहा कि प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार किया जाए, ताकि उन्हें बेहतर उपचार के साथ विश्वासपूर्ण वातावरण भी मिल सके।

  निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, दवाओं के स्टॉक, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता तथा साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने तथा मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर की दवाएं न लिखने के निर्देश दिए।
Sidhi News Today
  कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर उपचार, आवश्यक जांच एवं सभी शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, नियमित टीकाकरण तथा आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।

  निरीक्षण के अंत में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ