Sidhi:कमजोर कार्यप्रदर्शन पर बीसीएम की सीधी कलेक्टर ने सेवा समाप्ति का भेजा प्रस्ताव
सीधी
कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति विकास मिश्रा ने विकासखंड रामपुर नैकिन के ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर (बीसीएम) अखिलेश सोनी की सेवा समाप्ति के लिए प्रस्ताव मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश को भेजा है।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत चिन्हांकन कर अनमोल पोर्टल पर प्रथम त्रैमास में पंजीयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए बीसीएम रामपुर नैकिन को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। साथ ही 24 जुलाई को आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में शिशु मृत्यु की समीक्षा के दौरान विकासखंड रामपुर नैकिन की उपलब्धियों की भी समीक्षा की गई थी।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा 30 जुलाई 2026 को बीसीएम को सेवा समाप्ति की पूर्व सूचना जारी कर जवाब मांगा गया था। प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने के बाद कलेक्टर ने निरंतर निर्देशों एवं समीक्षा के बावजूद अपेक्षित कार्य नहीं होने तथा कमजोर प्रदर्शन के आधार पर सेवा समाप्ति का प्रस्ताव राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को भेजा है।

0 टिप्पणियाँ