कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रियंका गांधी के यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने पर, कटा 6100रुपये का

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रियंका गांधी के यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने पर, कटा 6100रुपये का





कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रियंका गांधी के यातायात नियमों की  धज्जियां उड़ाने पर, कटा 6100रुपये का चालान।

बिना हेलमेट के लखनऊ में दौड़ाई स्कूटी

लखनऊ।

प्रियंका गांधी को स्कूटी से ले जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता का लखनऊ पुलिस ने चालान काट दिया है। वह बिना हेलमेट के स्कूटी चला रहे थे। पुलिस ने उनपर 6100 रुपये का जुर्माना लगाया है। शनिवार को प्रियंका गांधी लखनऊ में रिटायर्ड आईपीएस अफसर एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंची थीं।

बता दें कि प्रियंका गांधी शनिवार को दारापुरी के परिजनों से मिलने जा रही थीं लेकिन लोहिया पार्क पर पुलिस ने उनके काफिले को रोक दिया और आगे जाने की अनुमति नहीं दी। जिस पर प्रियंका ने अपनी गाड़ी छोड़ दी और पैदल आगे बढ़ गईं। उनके साथ मौजूद कांग्रेसी भी पीछे-पीछे चल दिए।

करीब 150 मीटर चलते हुए वह हाईकोर्ट के पुल पर पहुंची तो एक कांग्रेस कार्यकर्ता स्कूटी लेकर आ गया। प्रियंका जल्दी से उसकी स्कूटी पर बैठ गईं और आगे चलने को कहा। कार्यकर्ता उन्हें स्कूटी पर बैठाकर भागने लगा। उधर, पुलिस के पसीने छूट गए। एएसपी ट्रैफिक पूर्णेंदु सिंह और एएसपी क्राइम दिनेश पुरी  आश्चर्यचकित रह गए।
 अलीगंज सीओ अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव किसी की बाइक लेकर उनके पीछे दौड़ पड़े। गाजीपुर और गुडंबा समेत कई थानों की पुलिस ने भी अपने बाइक से पीछे पीछे दौड़ने लगे। तब तक प्रियंका गांधी की स्कूटी पॉलीटेक्निक चौराहा पहुंच चुकी थी।

सड़क पर प्रियंका गांधी को स्कूटी से दौड़ते देख चौराहा पर मजमा लग गया। उस वक्त चौराहे पर इक्का-दुक्का पुलिसकर्मी ही मौजूद थे। प्रियंका को देखकर कुछ ही समय में ट्रैफिक जाम हो गया। चौराहा पार करते हुए प्रियंका की स्कूटी कलेवा तिराहा से रिंग रोड होते हुए मुंशी पुलिया पहुंच गई। इस दौरान लोगों ने अपने वाहन प्रियंका की स्कूटी के पीछे लगा दिए।

लोगों से पूछते - पूछते प्रियंका गांधी तो दारापुरी के घर पहुंच गईं लेकिन पीछे आ रही पुलिस रास्ता भटक गई। प्रियंका के पीछे-पीछे पुलिस की एक टीम दारापुरी के घर आ गई और आला अधिकारियों को सूचना दी। उनके सकुशल होने की जानकारी जब पुलिस को मिली तो इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। कुछ देर दारापुरी के घर बिताने के बाद प्रियंका गांधी एक निजी वाहन से लौट गईं।

बिना हेलमेट के प्रियंका गांधी और स्कूटी चालक 


प्रियंका गांधी और स्कूटी चला रहे कांग्रेस के कार्यकर्ता ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा दीं। न ही स्कूटी चालक ने हेलमेट लगाया न ही प्रियंका गांधी ने हेलमेट पहना था। दोनों को बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन पर सवारी करते देख लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो भी बनाए। सोशल मीडिया पर भी प्रियंका गांधी को बिना हेलमेट स्कूटी पर बैठने पर खूब ट्रोल किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ