PM मोदी से मिले सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सीधी के विकास की हुई चर्चा

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

PM मोदी से मिले सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सीधी के विकास की हुई चर्चा



PM मोदी से मिले सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सीधी के विकास की हुई चर्चा



PM Modi News
रवि शुक्ला,दिल्ली/सीधी। 
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Sidhi News, MP News, Rajesh Mishra MP, Kunwar Singh Tekam, Sanjay Tiger Reserve

भेंट के दौरान धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने संजय टाइगर रिजर्व, सीधी से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास एवं मुआवजा (विस्थापन पैकेज) की राशि में वृद्धि की मांग की गई ,इसके साथ सीधी संसद राजेश मिश्रा ने सिंगरौली एयरपोर्ट के शीघ्र संचालन तथा सीधी जिले के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित किया।
Kusmi, Tribal Art, Aarti Pandia, Madhya Pradesh News

इस अवसर पर सीधी जिले के कुसमी की आदिवासी कलाकार आरती पनडिया द्वारा निर्मित पारंपरिक जनजातीय कलाकृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की गई। इस कलाकृति के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, लोककला और परंपराओं का परिचय भी कराया गया।
धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मीय मार्गदर्शन एवं स्नेह क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। 

Latest MP sidhi News, BJP News India
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्र की जनहितकारी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर केंद्र सरकार सीधी जिले के विकास को नई गति प्रदान करेगी।
Narendra Modi Latest News
इस मुलाकात को सीधी एवं धौंहनी क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि पुनर्वास, आधारभूत संरचना और क्षेत्रीय विकास से जुड़े प्रस्तावों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ