मड़वास: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आदिवासी परिवार का घर जलकर खाक,घटना स्थल पर पहुंचे मंडल अध्यक्ष

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मड़वास: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आदिवासी परिवार का घर जलकर खाक,घटना स्थल पर पहुंचे मंडल अध्यक्ष



मड़वास: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आदिवासी परिवार का घर जलकर खाक,घटना स्थल पर पहुंचे मंडल अध्यक्ष 


Madwas,tikri crime news 

मझौली
fire in tribal village MP,
सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुसामुड़ी में रविवार दोपहर एक आदिवासी परिवार के घर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि आग उस समय लगी जब परिवार के सभी सदस्य दोपहर का भोजन करने के बाद घर में आराम कर रहे थे।

village fire news Madhya Pradesh
अचानक घर में धुआं भरने लगा, जिसके बाद परिवार के लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Madwas Musamudi village fire short circuit news
यह घटना मुसामुड़ी निवासी पुष्पराज सिंह (पिता स्वर्गीय वीर नारायण सिंह) के घर में हुई। पुष्पराज सिंह खेती-किसानी और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आग की इस घटना में उनके घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। कच्चा मकान होने के कारण मकान भी पूरी तरह नष्ट हो गया।

tribal family house burnt in Sidhi district MP
घटना की जानकारी मिलते ही मड़वास मंडल अध्यक्ष के.के. मिश्रा मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा हल्का पटवारी को बुलाकर घटना की जांच कराई गई। पटवारी ने मौके का पंचनामा तैयार कर नुकसान का आकलन करते हुए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और पीड़ित परिवार को राहत सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ