34 वर्षीय महिला बैंक प्रबन्धक को झूठे प्यार में फंसाकर, कर रहा था ब्लैकमेल

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

34 वर्षीय महिला बैंक प्रबन्धक को झूठे प्यार में फंसाकर, कर रहा था ब्लैकमेल




34 वर्षीय महिला बैंक प्रबन्धक को प्यार में फंसाकर, कर रहा था ब्लैकमेल  

भोपाल। 

मध्यप्रदेश की राजधानी से खबर आ रही है कि 34 वर्षीय एक महिला जो बैंक में सीनियर मैनेजर , के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग  का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी अजय सिंह तोमर खुद को गवर्नमेंट कांट्रेक्टर बताता था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दिया है।


शाहपुरा थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की उम्र 34 साल है। वह एक बैंक में सीनियर मैनेजर है और उसके दो बच्चे हैं। महिला ने पुलिस को दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि अजय सिंह तोमर पुत्र लखन सिंह तोमर जो भोपाल के गोयल आनंद अपार्टमेंट में रहता है और खुद को कांट्रेक्टर बताता है, वह उसे सोशल मीडिया पर अप्रोच किया था। धीरे-धीरे दोनों में पहचान बढ़ गई है। 
शिकायत के अनुसार अजय सिंह तोमर महिला को झूठे प्यार के जाल में फसाया और प्रपोज कर दिया। फिर बातों में बहकाकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद अजय सिंह तोमर ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला ने अजय सिंह तोमर को ₹500000 दिए लेकिन अजय सिंह की डिमांड कम नहीं हुई। अतः परेशान होकर महिला ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अजय सिंह तोमर को हिरासत में ले लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ