देश के कई राज्यों सहित मध्यप्रदेश में आंधी, भारी बारिश एवं ओले गिरने की संभावना

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

देश के कई राज्यों सहित मध्यप्रदेश में आंधी, भारी बारिश एवं ओले गिरने की संभावना




देश के कई राज्यों सहित मध्यप्रदेश में आंधी,भारी बारिश एवं ओले गिरने की संभावना 



मौसम।
देश के कई राज्‍यों के लिए अभी बारिश मुसीबत बन सकती है। मौसम के विशेषज्ञों ने पूर्वोत्‍तर और मध्‍य भारत के राज्‍यों में भारी बारिश सहित आंधी, ओलावृष्टि का अनुमान जताया है। इस बेमौसम बारिश से इन राज्‍यों के कई शहर प्रभावित हो सकते हैं। 7, 8 और 9 फरवरी को ऐसे कई राज्‍य हैं जहां तेज बारिश और ओलावृष्टि होगी। यह बेमौसम बारिश मुसीबत बढ़ा सकती है। इनके अलावा कुछ शहरों में बारिश तो होगी लेकिन हल्‍की रहेगी। आइये जानें देश में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।

- कई राज्‍यों में अभी मौसम का मिजाज़ 8 फरवरी तक बिगड़ा हुआ रहेगा। यह अनुमान है कि अगले दो दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि होगी। इसके अलावा तेज़ हवाएं भी चलेंगी जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश नुकसान पहुंचा सकती है।

- अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा में गरज के साथ बारिश हो सकती है। विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल के एक-दो स्थानों पर भी इस दौरान बारिश होने की संभावना है।


- मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में अभी 8 फरवरी तक बारिश जारी रहेगी। 9 फरवरी के बाद से बारिश का दौर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी शुरू हो सकता है।

- मध्‍यप्रदेश में बारिश की वापसी हो रही है। यहां मंडला, जबलपुर और दमोह जैसी जगहों पर बारिश और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।
  मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में अभी 8 फरवरी तक बारिश जारी रहेगी। 9 फरवरी के बाद बारिश का दौर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी शुरू हो सकता है।


- दिल्ली में मौसम अच्‍छा रहेगा। यहां हवा चलने के बावजूद दिन काफी सुखद रहने वाले हैं। सुबह कोहरे की बहुत उथली परत के साथ सुबह ठंडी रहेगी।
- विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम के नए सिस्टमों का प्रभाव अगले 24 घंटों तक कायम रहेगा। इसके परिणामस्‍वरूप पूर्वी मध्‍यप्रदेश और छत्‍तीसगढ़ के कई जगहों पर अच्छी बारिश बारिश हो सकती है। इन राज्‍यों में कुछ स्थानों पर तेज़ बारिश के साथ ओले भी गिरने की संभावना है।

- झारखंड में मौसम करवट बदल रहा है। राज्‍य के रांची, जमशेदपुर, धनबाद, चाईबासा, संबलपुर और ओडिशा के पुरी, भुबनेश्वर, कटक, पारादीप, गजपति और गंजम में तेज बारिश हो सकती है। यहां एक दो स्थानों पर ओले गिरने की संभावना भी जताई जा रही है।
अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है। लेकिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 

- दक्षिण भारत में बारिश तो है पर ज्‍यादा नहीं। यहां तमिलनाडु और केरल में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। उधर, पूर्वोत्‍तर में अरुणाचल प्रदेश, असम सहित नागालैंड के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर बढ़ सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ