10वीं परीक्षा में पूछे गए कश्मीर से संबंधित विवादित सवाल के मामले में दो प्रश्न निरस्त, 2 शिक्षक सस्पेंड

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

10वीं परीक्षा में पूछे गए कश्मीर से संबंधित विवादित सवाल के मामले में दो प्रश्न निरस्त, 2 शिक्षक सस्पेंड




10वीं परीक्षा में पूछे गए कश्मीर से संबंधित विवादित सवाल के मामले में दो प्रश्न निरस्त, 2 शिक्षक सस्पेंड 



भोपाल।

 मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल परीक्षा 2020 के सामाजिक विज्ञान के पेपर में कश्मीर से संबंधित विवादित सवाल  पूछे गए थे जिससे दोनों प्रश्न निरस्त कर दिए गए हैं।

मध्यप्रदेश शासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार प्रदेश में हाई स्कूल परीक्षा 2020 के सामाजिक विज्ञान के प्रश्न-पत्र में भारत के मानचित्र में जोड़ी मिलाओ प्रश्न में आजाद कश्मीर का उल्लेख का किया गया है जो विसंगतिपूर्ण एवं आपत्तिजनक है। आयुक्त, लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत ने इस गंभीर लापरवाही के लिये व्याख्याता नितिन सिंह जाट और रजनीश जैन को निलंबित कर दिया है। दोनों व्याख्याता के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।

हाई स्कूल सामाजिक विज्ञान का मूल्यांकन 90 अंकों के आधार पर किया जाएगा।
व्याख्याता नितिन सिंह जाट शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायसेन इस प्रश्न-पत्र के पेपरसेटर और रजनीश जैन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा नरसिंहपुर मॉडरेटर थे। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इन दोनों प्रश्नों को निरस्त कर दिया गया है तथा प्रश्न-पत्र का मूल्यांकन 90 अंकों से किया जायेगा। इस संबंध में मूल्यांकन अधिकारियों को प्रथक से निर्देश जारी किये जा रहे हैं।

बता दें कि शनिवार को हुए 10वीं बोर्ड के प्रश्नपत्र में भारत के नक्शे में आजाद कश्मीर दिखाने को कहा गया है. इसके अलावा सही जोड़ मिलाने वाले कॉलम में भी आजाद कश्मीर का विकल्प दिया गया है. बोर्ड के प्रश्नपत्र में आजाद कश्मीर से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है.

बोर्ड ने निरस्त किया वह सवाल

ताजा जानकारी के मुताबिक 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सामाजिक विज्ञान के पेपर में आजाद कश्मीर वाले सवालों को निरस्त कर दिया गया है. अब इस प्रश्नपत्र में 100 की जगह 90 अंकों के आधार पर ही मूल्यांकन किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ