प्रेमिका के लिए पति ने 5 वीं मंजिल इमारत से फेंककर पत्नी की कर दी हत्या, गर्लफ्रेंड के साथ रहने पर हुआ था विवाद

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्रेमिका के लिए पति ने 5 वीं मंजिल इमारत से फेंककर पत्नी की कर दी हत्या, गर्लफ्रेंड के साथ रहने पर हुआ था विवाद




प्रेमिका के लिए पति ने 5 वीं मंजिल इमारत से फेंककर पत्नी की कर दी हत्या, गर्लफ्रेंड के साथ रहने पर हुआ था विवाद

इंदौर।

 एडवाइजरी कंपनी के संचालक की पत्नी की पांचवी मंजिल से गिरकर हुई ।मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। पति ने ही अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए उसे विवाद करते हुए छत से फेंक दिया। वहां मिले साक्ष्यों के आधार पर माना गया है कि रात को विवाद के दौरान पति ने उसे छत से फेंक दिया। फिर मनगढ़ंत बातें बनाते हुए खुद पर गर्म पानी डाल लिया, ताकि पुलिस उसे आत्महत्या समझे।


ऐसा है पूरा घटनाक्रम :-

न्यू रानी बाग में रहने वाली एक गर्भवती महिला की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। महिला के भाई का आरोप था कि उसे जीजा ने मारा। मुझे फोन पर कहा था कि ले जाओ, नहीं तो मैं हत्या कर दूंगा। वह अपने ऑफिस की युवती से शादी करना चाहता था, इसलिए दोनों के बीच झगड़ा होता था। वहीं एमवाय में भर्ती एडवायजरी कंपनी संचालक पति ने पुलिस को कहा कि हम दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ तो पत्नी ने मेरे ऊपर गर्म पानी फेंक दिया। इसके बाद वह गुस्से से पांच मंजिल इमारत से कूद गई। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

तेजाजी नगर टीआई के अनुसार न्यू रानीबाग स्थित जेएमडी बिल्डिंग की पांचवी मंजिल पर 28 वर्षीय मृतक महिला का नाम वंदना पति अनूप तिवारी है। ये दोनों मूलत: रीवा के निवासी है।

 अनूप ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद हो रहा था। दोनों रातभर झगड़ते रहे। सोमवार सुबह पांच बजे पत्नी ने पानी गर्म किया और गुस्से में उसके ऊपर फेंक दिया। फिर पत्नी आक्रोशित होकर पांचवी मंजिल स्थित पेंट हाउस की छत से कूद गई। उसके गिरने के बाद पति ने तत्काल पुलिस को फोन लगाकर बुलाया। तब तक मल्टी का चौकीदार भी जाग गया था। उसकी मदद से पुलिस ने दंपती को अस्पताल पहुंचाया, जहां पत्नी की मौत हो गई। पति को झुलसी हालत में इलाज चल रहा है।

अनूप की ऑफिस में काम करती थी प्रेमिका'-

अनूप एडवाइजरी कंपनी का संचालक है। ऑफिस में काम करने वाली एक लड़की के साथ उसका अफेयर चल रहा था। बताया जाता है कि उसके साथ रिलेशन भी बन चुका था। उसके बाद से वह शादी के दबाव बना रही थी। पुलिस ने इस मामले में अनूप के साथ उसकी प्रेमिका को भी आरोपी बनाया है। प्रेमिका पर पत्नी की हत्या के लिए उकसाने का आरोप है।


पुलिस के अनुसार पत्नी दी थी सूचना:-


पुलिस को जानकारी मिली है कि पति का किसी से अफेयर की शंका में दोनों में सुबह से विवाद चल रहा था। वह शाम को लिफ्ट लेकर थाने पहुंची थी और पुलिस को शिकायत की। इसके बाद डायल 100 की गाड़ी महिला को बैठाकर घर लाई, लेकिन पति नहीं मिला। कुछ देर इतंजार के बाद पुलिस चली गई। रात 11 बजे पति घर पहुंचा और फिर विवाद शुरू कर दिया। पांच साल के बेटे आदित्य के सामने दोनों में सुबह तक विवाद चलता रहा। मल्टी के रहवासियों से यह भी पुलिस को पता चला है कि दोनों में तीन-चार माह से विवाद चल रहा था।

झूठी निकली कहानी:-

मीडिया से बात करते हुए आजाद नगर सीएसपी ने कहा कि न्यू रानी बाग की रहने वाली वंदना तिवारी की मौत का आरोपी उसका पति ही है। घटनास्थल की जांच और वंदना के परिजनों ने जो जानकारी दी, उसके अनुसार पति द्वारा बताई गई कहानी झूठी निकली। दोनों में सोमवार आधी रात को विवाद हुआ था। उसके बाद उसने पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ