सोशल डिस्टैंसिंग के निर्देशों का पालन करते हुए फ़सल कटाई प्रयोग समय-सीमा में करें - कलेक्टर

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सोशल डिस्टैंसिंग के निर्देशों का पालन करते हुए फ़सल कटाई प्रयोग समय-सीमा में करें - कलेक्टर




सोशल डिस्टैंसिंग के निर्देशों का पालन करते हुए फ़सल कटाई प्रयोग समय-सीमा में करें - कलेक्टर


सीधी।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार चौधरी ने आदेश जारी कर जिले में वर्तमान स्थिति से नोबेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर लॉकडाउन की स्थिति में राजस्व एवं कृषि विभाग के मैदानी स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने-अपने प्रभार के क्षेत्रों में फसल कटाई प्रयोग संपादित किए जाकर सारा एप के माध्यम से प्राप्त परिणामों को दर्ज करने हेतु अपने प्रभार के ग्रामों में भ्रमण एवं अन्य शासकीय दायित्वों के निर्वहन हेतु लॉकडाउन की अवधि में छूट प्रदान की गयी है। कलेक्टर श्री चौधरी ने उक्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नोबेल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण को रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी/आदेश/ निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कर अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन समय-सीमा के भीतर करना सुनिश्चित करें।

   उल्लेखनीय है कि  फसल कटाई प्रयोग राष्ट्रीय महत्त्व का सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आधार पर फसल की औसत उत्पादकता के आधार पर कृषकों के फसल बीमा संबंधी एवं उपार्जन संबंधी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है। जिसके कारण प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत मौसम रबी वर्ष 2019-20 की प्रमुख फसलों का फसल कटाई प्रयोग समय सीमा के भीतर कराया जाना अति आवश्यक है। उक्त फसल कटाई प्रयोग राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक/पटवारी एवं कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी व मैदानी स्तर के अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा संपादित किए जाते हैं।

कलेक्टर श्री चौधरी ने बताया कि आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त मध्यप्रदेश ग्वालियर एवं संचनालय किसान कल्याण तथा कृषि विकास मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत सारा एप के माध्यम से मौसम रबी वर्ष 2019-20 हेतु फसल कटाई प्रयोग निर्धारित समय-सीमा में संपन्न कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लाक डाउन अवधि में सोशल डिस्टैंसिंग के निर्देशों का पालन करते हुए कार्य संपादित करने हेतु छूट प्रदान की गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ