रीवा लाये गए कोरोना पॉजिटिव मरीज, विंध्य के लोंगो में आक्रोश

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

रीवा लाये गए कोरोना पॉजिटिव मरीज, विंध्य के लोंगो में आक्रोश





रीवा लाये गए कोरोना पॉजिटिव मरीज, विंध्य के लोंगो में आक्रोश


इंदौर/रीवा।
सतना जेल में बंद इंदौर के दो कैदी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके चलते पूरे विन्ध्य में भय के माहौल के साथ लोंगो में आक्रोश भी है, सोसल मीडिया में लोग मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पर सवाल उठा रहे रहे हैं,लोंगो का कहना है कि विंध्य वासियो के साथ छल किया गया है।
आपको बता दें कि दोनो मरीजो को इलाज के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था, जो रविवार की शाम 7ः15 बजे एम्बुलेंस  से कड़ी सुरक्षा के बीच रीवा पहुंच गए हैं। दोनो ही मरीजों का इलाज रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा।


विंध्य के लोंगो में आक्रोश:-

आपको बता दें कि जिन दो कोरोना मरीजो को रीवा मेडिकल कॉलेज लाया गया है उसको लेकर पूरे  विंध्य क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है,लोग सोशल मीडिया में जमकर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साध रहे हैं। ये कहा जा रहा है कि हम लोंगो के साथ अन्याय किया गया है। आपको बता दें कि अभी तक रीवा संभाग में एक भी मरीज पॉजिटिव नहीं मिले थे। लेकिन लोंगो का कहना है कि यहाँ क्यों लाकर रखा गया।इन दोनों मरीजों को जहां से लाया गया वहीं फिर से वापस ले जाया जाए।

पुलिस पर पथराव करने के मामले में रासुका :-

इंदौर में पुलिस पर पथराव करने वाले रासुका में बंद दो आरोपियों की रिपोर्ट सतना में पॉजिटिव आई है, जिन्हे इलाज़ के लिए रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। ये दोनों ही पॉजिटिव इंदौर से सतना भेजे गये कैदी हैं। चंदन नगर इंदौर पुलिस पर पत्थरबाजी के आरोप में रासुका लगाकर इंदौर कलेक्टर ने चार आरोपियों में दो को सतना और दो को जबलपुर जेल शिफ्ट कर दिया था

इंदौर पुलिस के अनुसार 7 अप्रैल की शाम को चंदन नगर थाना क्षेत्र में कुछ व्यक्ति एक सफेद रंग की मैजिक वैन क्रमांक एमपी 10 टी 4559 में बैठे हुए थे। इन्हें थाना चंदन नगर में पदस्थ आरक्षक सुरेन्द्र अहाके और अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करने से मना किया गया। लेकिन आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की बात मानने के बजाय उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिस वाले से बदसलूकी की और पत्थरबाजी की। बाद में पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की। 

आईसीएमआर जबलपुर में दोबारा हुई जांच में भी ये दोनों आरोपित कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इन्हें आइसोलेट किया जा रहा है। बीते दिनों शहर के चंदन नगर में पुलिसकर्मियों पर पत्थर चलाए जाने की घटना सामने आई थी और आरोपियों को पुलिस ने दबोचा लिया था। कलेक्टर मनीष सिंह ने चंदन नगर में हुई घटना के चार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रासुका के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपियों को जबलपुर और सतना जेल भेजने के आदेश दिए गए थे। 

जिनके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई हुई है, उनके नाम जावेद (25), इमरान खान (24), नासिर खां (58), सलीम खान (50) और समीर अनवर (22) हैं। ये आरोपी लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस के मना करने पर इन्होंने बदतमीजी की और पत्थरबाजी शुरू की थी। अब इन्हीं चार आरोपियों में से एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ