सीधी में दो दिन में दूसरी हत्या:पिता और भाइयों ने मिलकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी में दो दिन में दूसरी हत्या:पिता और भाइयों ने मिलकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला


सीधी में दो दिन में दूसरी हत्या:पिता और भाइयों ने मिलकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला



सीधी। जिले के बहरी थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन हत्या की वारदात सामने आने से इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल बन गया है। झुमरिया ग्राम में एक दर्दनाक घटना में पिता और भाइयों ने मिलकर अपने ही बेटे/भाई भोला साकेत की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, मृतक भोला साकेत अपने लिए घर बनाना चाहता था, लेकिन परिवार के अन्य सदस्य इसका विरोध कर रहे थे। इस बात को लेकर घर में लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि आए दिन इस मुद्दे पर झगड़ा होता था और आज विवाद इतना बढ़ गया कि पिता लाल साकेत और भाइयों ने मिलकर भोला साकेत पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अमन मिश्रा और बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही इसी थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर उसे जिंदा जला देने की घटना सामने आई थी, जिसकी जांच अभी पूरी भी नहीं हो पाई थी कि दूसरे दिन फिर हत्या हो जाने से पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी भी पहले मामले में मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले चुके हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। लगातार हो रही इन घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर चिंता बढ़ा दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ