Sidhi News:मारपीट कर हत्या के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार,दो फरार
पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बहरी पुलिस द्वारा हत्या के एक गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 07 जून 2026 को थाना बहरी अंतर्गत ग्राम झुमरिया निवासी परमेश्वर साकेत (65 वर्ष) द्वारा सूचना दी गई कि उसके भतीजे भोला साकेत (38 वर्ष) का अपने पिता एवं अन्य परिजनों के साथ मकान निर्माण एवं भूमि संबंधी विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा भोला साकेत के साथ हाथ-मुक्कों एवं डंडों से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया तथा उसकी मृत्यु हो गई।
सूचना पर थाना बहरी में धारा 103(1), 296(बी), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
नामजद आरोपी
1. विशेश्वर साकेत पिता स्व. बज्जी साकेत, उम्र 70 वर्ष, पुरुष, निवासी ग्राम झुमरिया, थाना बहरी, जिला सीधी।
2. जग्यलाल उर्फ कल्लू साकेत पिता विशेश्वर साकेत, पुरुष, निवासी ग्राम झुमरिया, थाना बहरी, जिला सीधी।
3. वंशबहादुर साकेत पिता विशेश्वर साकेत, पुरुष, निवासी ग्राम झुमरिया, थाना बहरी, जिला सीधी।
4. केमली साकेत पति विशेश्वर साकेत, उम्र 65 वर्ष, महिला, निवासी ग्राम झुमरिया, थाना बहरी, जिला सीधी।
5. समुखिया साकेत पति जग्यलाल उर्फ कल्लू साकेत, उम्र 38 वर्ष, महिला, निवासी ग्राम झुमरिया, थाना बहरी, जिला सीधी।
गिरफ्तार आरोपी
विशेश्वर साकेत (70 वर्ष), केमली साकेत (65 वर्ष), महिला,समुखिया साकेत (38 वर्ष), महिला सभी निवासी ग्राम झुमरिया, थाना बहरी, जिला सीधी (म.प्र.)।
फरार आरोपी
जग्यलाल उर्फ कल्लू साकेत, पुरुष
वंशबहादुर साकेत, पुरुष
थाना बहरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
मामले की विवेचना जारी है तथा सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ