कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम के लिए समूह की महिलाओं ने ली जिम्मेवारी

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम के लिए समूह की महिलाओं ने ली जिम्मेवारी




कोरोना वायरस संक्रमण  रोकथाम के लिए समूह की महिलाओं ने ली जिम्मेवारी 

मझौली:-

मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एबी सिंह एवं जिला परियोजना प्रबंधक  संजय चौरसिया तथा  विजय कुमार श्रीवास्तव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मझौली के मार्गदर्शन में विकासखंड मझौली अंतर्गत समस्त 53 ग्राम पंचायतों में मास्क प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे जिसे बनाने हेतु आजीविका मिशन द्वारा गठित स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों ने बीड़ा उठाया है। महिलाओं द्वारा प्राथमिक तौर पर बनाए गए मास्क को ग्राम  स्तर पर ही लोगों को वितरित कराया तत्पश्चात पंचायत के द्वारा निशुल्क वितरण किया जाना शासन स्तर पर प्रस्तावित किया गया।उसके पश्चात महिलाओं ने मास्क  पंचायतों को उपलब्ध कराया जिसे पंचायतों के द्वारा ग्राम स्तर पर जो लोग बाहर से आए हैं या जो लोग गरीब हैं या मास्क खरीदने में सक्षम नहीं है उन सब लोगों को मास्क उपलब्ध कराया गया। इन महिलाओं ने मिलकर गांव में प्रत्येक परिवार तक मास्क  पहुँचाने का कार्य किया।लगभग 45000 मास्क महिलाओं के द्वारा बनाए गए जो कि मझौली विकासखंड अंतर्गत सभी गरीब परिवारों तक पहुंचाए गए।मास्क बनाने में मुख्य रूप से गीता केवट दियाडोल, ममता साकेत बंजारी,अर्चना मिश्रा मझिगवा ऊषा कुशवाहा देवरी ,सुषमा जयसवाल बकवा, अमिता गुप्ता बरसेनी, शारदा केवट धनौली, प्रियंका दीवान ताला, खुशबू कोरी ताला,किरण गुप्ता, पूनम गुप्ता दादर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इन मास्क को ग्राम स्तर पर एवं पंचायत स्तर पर पहुंचाने का काम  सीआरपी जो आजीविका मिशन के सानिध्य में काम करते हैं राम जन्म गुप्ता ,पुरुषोत्तम ,लक्ष्मण साकेत ,सुनील सिंह, राजू के माध्यम से गांव-गांव में पहुंचाया जा रहा है जिन्हें पंचायत के माध्यम से वितरण कराया गया। इन सभी कार्यों में विकासखंड समन्वयक चंद्रकांत सिंह का  मार्गदर्शन एवं उनके टीम के सदस्य  अरुण गौतम, विनय पांडेय, राजेश पटेल, सुनील यादव, स्वदीप सिंह का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों का कहना है कि कोरोना वायरस का संक्रमण और यह महामारी पूरे देश के लिए आपातकाल की स्थिति पैदा किया है जिसके लिए हम लोगों को जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे ईमानदारी से निर्वहन करते हुए इस महामारी के खिलाफ जारी जंग में पूरा योगदान देने के लिए तैयार हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ