COVID 19: पति लॉकडाउन में फंसा था, नेत्रहीन बैंक मैनेजर पत्नी का घर में घुसकर किया रेप

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

COVID 19: पति लॉकडाउन में फंसा था, नेत्रहीन बैंक मैनेजर पत्नी का घर में घुसकर किया रेप



COVID 19: पति लॉकडाउन में फंसा था, नेत्रहीन बैंक मैनेजर पत्नी का घर में घुसकर किया रेप 

भोपाल।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति के साथ पूरा परिवार राजस्‍थान में 23 मार्च से लॉकडाउन के चलते फंसा हुआ है। वह शुक्रवार को घर पर सो रही थी इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और उसके कमरे में आकर मारपीट कर उसके साथ बलात्कार किया।
 राजधानी के शाहपुरा इलाके में शुक्रवार की रात दृष्टिहीन महिला बैंक मैनेजर से अज्ञात व्यक्ति ने बलात्कार किया। आरोपी बालकनी के रास्ते घर में घुसा था। घटना के बाद आरोपी मुख्य  द्वार से भाग गया। पीड़ित महिला और उनके पड़ोसियों के दरवाजे बाहर से बंद कर गया। शनिवार सुबह पुलिस ने दरवाजे खोले। पीड़ित घर में अकेली थी। परिवार के सदस्य राजस्थान गए थे। लॉकडाउन की वजह से भोपाल नहीं लौट पाए। 
  
बैंक अधिकारी है महिला: 

एसडीओपी अनिल त्रिपाठी के मुताबिक, 53 साल की दृष्टिहीन महिला बैंक मैनेजर हैं। वे अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर रहती हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति 3 मार्च को अपने पैतृक घर राजस्थान गए थे जो लाॅकडाउन के कारण वहीं फंस गए हैं। गुरुवार की रात गर्मी के कारण नींद नहीं आ रही थी, इसलिए बालकनी का दरवाजा खोल रखी थी। लगभग चार बजे अचानक से एक व्यक्ति बालकनी के रास्ते घर में घुस आया। उसने जान से मारने की धमकी देकर ज्यादती की और भाग गया।

घटना के बाद महिला ने जब दरवाजा खोलने की कोशिश की तो बदमाश उसे बाहर से बंद कर गया था। पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया, लेकिन उनके दरवाजे भी बाहर से बंद थे। इसके बाद पड़ोसी ने डायल-100 को फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे खोले। एसडीओपी त्रिपाठी का कहना है कि महिला ने तीन साल पहले शादी की है, पति भी दृष्टिहीन हैं।

लाकडाउन के चलते नहीं चला पता

पुलिस के अनुसार लॉकडाउन होने के चलते सड़के सुनसान थीं और आस-पास के लोग भी अपने घरों में थे. जिसके चलते किसी को भी वारदात का पता नहीं चला और आरोपी को घर में घुसते किसी ने नहीं देखा. अब पुलिस आरोपी के महिला का जानकार होने की दिशा में भी पड़ताल कर रही है क्योंकि महिला घर पर अकेली थी इस बात का पता किसी जानकार को ही हो सकता है. पुलिस हर दिशा में मामले की पड़ताल कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ