मध्यप्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ सीधी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मध्यप्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ सीधी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


मध्यप्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ सीधी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रवि शुक्ला,सीधी

मध्य प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ जिला इकाई सीधी के अध्यक्ष महेश प्रसाद शुक्ल के नेतृत्व में सभी राजस्व निरीक्षकों के साथ आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को कलेक्टर सीधी विकास मिश्रा को ज्ञापन पत्र सौंपा गया है।
ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के आह्वान पर राजस्व निरीक्षक जिला सीधी के जिला अध्यक्ष महेश प्रसाद शुक्ला एवं समस्त राजस्व निरीक्षक जिला सीधी के द्वारा नायबतहसीलदार के रिक्त पदो में पदोन्नति हेतु मुख्यमंत्री तथा राजस्व मंत्री के नाम ज्ञापन पत्र कलेक्टर सीधी के माध्यम से दिया गया है। ज्ञापन पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने एवं बरसों से पदोन्नति का इंतजार करने वाले कर्मचारी साथियों को पदोन्नति करने के लिए मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री के प्रति राजस्व निरीक्षक संघ साधुवाद एवं अभिनंदन ज्ञापित करता है।आगे मांग की गई है कि मध्य प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ उचित माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में नायब तहसीलदार के सीमित भर्ती परीक्षा (लिपिक, पटवारी,राजस्व निरीक्षक) को छोड़कर सीधी भर्ती के 538 एवं राजस्व निरीक्षक पदोन्नति के 22 पद रिक्त हैं। इस प्रकार नायक तहसीलदार(भू संसाधन प्रबंधन) के सीधी भर्ती के 69 और राजस्व निरीक्षक से पदोन्नति के 43 पद रिक्त हैं। इस प्रकार सीमित भर्ती परीक्षा को छोड़कर 672 पद रिक्त हैं। और राजस्व निरीक्षक संवर्ग में वर्तमान में लगभग इतने ही पदों पर राजस्व निरीक्षक कार्यरत हैं।
संघ ने निवेदन किया है कि नियमों में संशोधन करते हुए वर्तमान में मात्र एक बार सीधी भर्ती के पदों को रोक कर उक्त सभी पदों में राजस्व निरीक्षक से पदोन्नति किया जाय।


राजस्व निरीक्षक के पदोन्नति से शासन को होगा लाभ

ज्ञापन में कहा गया है कि यदि राजस्व निरीक्षकों का पदोन्नति किया जाएगा तो शासन को लाभ भी होगा जैसे कि भविष्य में हमेशा के लिए नायब तहसीलदार के संपूर्ण पद सीधी भर्ती से भरे जा सकेंगे।वर्तमान में राजस्व निरीक्षक संवर्ग के बहुत सारे साथी सेवानिवृत्ति के करीब हैं,भविष्य में सीधी भर्ती के लिए आधिकाधिक पद प्राप्त होंगे। वर्तमान में राजस्व निरीक्षक संवर्ग के अधिकांश साथी नायक तहसीलदार के समकक्ष वेतन लाभ प्राप्त कर रहे हैं अतः शासन पर अतिरिक्त वित्तीय भार न्यूनतम होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ