बीती रात तेज बारिश के दौरान कच्चे मकान पर गिरा आम का पेड़,बाल-बाल बचा परिवार

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बीती रात तेज बारिश के दौरान कच्चे मकान पर गिरा आम का पेड़,बाल-बाल बचा परिवार


बीती रात तेज बारिश के दौरान कच्चे मकान पर गिरा आम का पेड़,बाल-बाल बचा परिवार



सीधी
Sidhi news 
जिले के कुसमी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसमी में बीती रात तेज बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां विश्राम पनिका पिता भोला पनिका के कच्चे मकान पर अचानक एक विशाल आम का पेड़ गिर पड़ा, जिससे घर का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक आम का पेड़ जड़ समेत उखड़कर कच्चे मकान पर गिर गया। पेड़ गिरने की तेज आवाज से परिवार में अफरा-तफरी मच गई और सभी सदस्य घबरा गए।
गनीमत रही कि हादसे के समय घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित रहे, अन्यथा यह घटना किसी बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकती थी। हालांकि पेड़ गिरने से मकान का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार के सामने बरसात के मौसम में रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
पीड़ित विश्राम पनिका ने शासन-प्रशासन से घटना का सर्वे कराकर उचित आर्थिक सहायता और राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। परिवार का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के बीच क्षतिग्रस्त मकान में रहना बेहद कठिन हो गया है, ऐसे में प्रशासन से जल्द मदद की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ