【आर.बी.सिंह राज】तेरे संग जीना तेरे संग मरना...नाबालिग प्रेमी जोड़े ने एक साथ फांसी लगाकर दी जान

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

【आर.बी.सिंह राज】तेरे संग जीना तेरे संग मरना...नाबालिग प्रेमी जोड़े ने एक साथ फांसी लगाकर दी जान



【आर.बी.सिंह राज】तेरे संग जीना तेरे संग मरना...नाबालिग प्रेमी जोड़े ने एक साथ फांसी लगाकर दी जान


 सीधी।

मझौली थाना अन्तर्गत पुलिस चौकी पथरौला के ग्राम गिजवार के संदानिहाटोला में गत मंगलवार को एक प्रेमी जोड़े में एक 17 वर्षीय किशोरी ने एक 18 वर्षीय युवक के साथ महुआ के पेड़ की एक ही डाल में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना गत सोमवार, मंगलवार के दरम्यानी रात की बताई जा रही है। 
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मृतक किशोरी प्रियंका सिंह पिता राम सिंह 17 वर्ष जो की कक्षा 12 वीं के विज्ञान समूह की छात्रा थी। जिसका मंगलवार को रसायन शास्त्र की परीक्षा होने वाली थी एवं प्रवीण सिंह पिता उदयभान सिंह 18 वर्ष जो 9 वीं तक पढ़ाई करके छोड़ दिया था। दोनों निवासी सदानिहां टोला गिजवार ने बीती रात प्रेमिका के घर से तकरीबन डेढ़ सौ मीटर दूर एक रस्सी के दो टुकड़े करके महुआ के पेड़ की एक ही डाल पर अलग-अलग फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी।
 बताया गया कि मृतक प्रेमी के परिजन कहीं रिश्तेदारी में गए हुए थे। जबकि मृतक प्रेमिका के दादा और पिता दोनों मझौली के पास माटा गांव में रिस्तेदारों के घर गये थे। जहां से खाना खाकर रात्रि तकरीबन 12 बजे वापस घर आये। तब तक मृतक किशोरी अपने घर में ही थी। मृतक किशोरी के पिता राम सिंह ने बताया कि रात्रि में घर आने पर दरवाजा पुत्री प्रियंका ने ही खोला था। चूंकि किशोरी के दादा और पिता खाना खाकर आये थे। अतः सीधे विस्तर में जाकर सो गए। इसी बीच किशोरी घर से निकली होगी ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं और घर तकरीबन डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर महुआ के पेड़ के नीचे कुछ खाना खाये हैं क्योंकि घटनास्थल पर अचार का छिलका आदि मिला है और सुनियोजित तरीके से दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी। 
सुबह होते ही जैसे ही लोगों ने एक ही पेड़ पेड़ पर इस प्रेमी युगल के लटकते हुए शव देखे लोगों के होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस चौकी पथरौला को मिलते ही चौकी प्रभारी योगेश मिश्रा टीम के साथ घटनास्थल में पहुंचे, मौका मुआयना करते हुए पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली के मर्चुरी में भेज दिया गया है। 
आस पास के ग्रामीणों द्वारा घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि विगत एक वर्ष पूर्व से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

इनका कहना है👇
        
प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला समझ में आ रहा है। परिजनों के मुताबिक लड़की 12 बजे रात तक घर में ही थी। दोनों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया है। मर्ग कायम कर घटना की विवेचना की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आयेंगे। उस हिसाब से कार्यवाही की जायेगी।
                    
*योगेश मिश्रा
*चौकी प्रभारी, पथरौला

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ