दूरदर्शन पर प्रसारित शैक्षिक कार्यक्रम ’’क्लासरूम’’ का प्रसारण अब पंचायत भवन में भी उपलब्ध होगा,ग्रामीण बच्चे ले सकेंगे लाभ

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दूरदर्शन पर प्रसारित शैक्षिक कार्यक्रम ’’क्लासरूम’’ का प्रसारण अब पंचायत भवन में भी उपलब्ध होगा,ग्रामीण बच्चे ले सकेंगे लाभ




दूरदर्शन पर प्रसारित शैक्षिक कार्यक्रम ’’क्लासरूम’’ का प्रसारण अब पंचायत भवन में भी उपलब्ध होगा,ग्रामीण बच्चे ले सकेंगे लाभ



सीधी।

   कोरोना संक्रमण के कारण लाक डाउन होने से नवीन अकादमिक सत्र अप्रैल माह से आरम्भ नही हो सका। वर्तमान में भी अनिश्चितता की स्थिति है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 9वी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिये विभिन्न माध्यमों से विद्यार्थियों के पठन-पाठन की व्यवस्था की गई है। शास. शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी अधिकाशतः ग्रामीण क्षेत्र से है तथा उनके पास आनलाईन पठन पाठन हेतु बेहतर संशाधन उपलब्ध नही है। म.प्र. दूरदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों के लिये ’’क्लासरूम’’ के माध्यम से कक्षावार प्रसारण किया जा रहा है जिसमें कखा 9 का प्रसारण 10 बजे से 11 बजे तक, कक्षा 11वीं का प्रसारण 11 बजे से 12 बजे तक, कक्षा 10वी का 12 से 01 बजे तक और कक्षा 12वी का 03 बजे से 04 बजे तक म.प्र. दूरदर्शन पर प्रसारण किया जा रहा है। म.प्र. दूरदर्शन पर सुबह 10 बजे से 10ः20 तक आओं अंग्रेजी सीखे का प्रसारण हो रहा है।
               पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से जिला शिक्षा अधिकारी को मुख्यकार्यपालन अधिकारी के साथ समन्वय कर दूरदर्शन का प्रसारण पंचायत भवन में कराये जाने के निर्देश दिये गये है। मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी द्वारा जिले के समस्त ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव को पंचायत भवन में उपलब्ध टी.व्ही. विद्यार्थियों को उपलब्ध कराये जाने हेतु पत्र जारी किया है। पत्र में यह भी लेख किया गया है कि विद्यार्थियों को पंचायत भवन में शैक्षिक कार्यक्रम देखते समय शोसल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से किया जाय।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ