सीधी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 37 हजार रूपये का ईनाम घोषित

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 37 हजार रूपये का ईनाम घोषित



सीधी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 37 हजार रूपये का ईनाम घोषित



  पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 37 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी व्यक्ति आरोपी को गिरफ्तार करेंगा या गिरफ्तारी के लिए ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी हो सके इनाम राशि के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। इनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का मान्य होगा।

 श्री कुमावत ने बताया कि ग्राम पटेहरा थाना बहरी के रघुराज सिंह पिता राजीवलोचन सिंह उम्र 27 वर्ष की गिरफ्तारी पर 02 हजार रूपये, ग्राम मेडरा थाना मझौली  के लल्लू लोनी पिता रामधनी लोनी उम्र 22 वर्ष, रामजनम लोनी पिता लोली लोनी उम्र 23 वर्ष, हीरालाल लोनी पिता रामधनी लोनी उम्र 45 वर्ष एवं देवमणि लोनी पिता हीरालाल लोनी उम्र 22 वर्ष की गिरफ्तारी पर 05 हजार रूपये, ग्राम तरका थाना बहरी के अनुज प्रताप सिंह पिता जगभुवन सिंह चंदेल उम्र 45 वर्ष की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये एवं 02 अन्य अज्ञात फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर कुल 20 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।

  उक्त के संबंध में अधिक जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी से प्राप्त की जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ