डिप्टी कलेक्टर आनंद सिंह राजावत उपखण्ड मजिस्ट्रेट मझौली और श्रेयस गोखले उपखण्ड मजिस्ट्रेट कुसमी होंगे

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

डिप्टी कलेक्टर आनंद सिंह राजावत उपखण्ड मजिस्ट्रेट मझौली और श्रेयस गोखले उपखण्ड मजिस्ट्रेट कुसमी होंगे



डिप्टी कलेक्टर आनंद सिंह राजावत उपखण्ड मजिस्ट्रेट मझौली और श्रेयस गोखले उपखण्ड मजिस्ट्रेट कुसमी होंगे

सीधी।

   कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर के मध्य कार्य विभाजन आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशानुसार डिप्टी कलेक्टर आनंद सिंह राजावत उपखण्ड मजिस्ट्रेट मझौली और डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले उपखण्ड मजिस्ट्रेट कुसमी होंगें।

             इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार सिन्हा सामान्य, राजस्व, भू-अभिलेख, भू-प्रबंधन, परिवर्तित भूमि, भू-अभिलेखों का कंप्यूटरीकरण, राजस्व लेखा, राहतध्जनसंपर्क निधि, स्टेशनरी, राजस्व अभिलेखागार, प्रवाचक कलेक्टर, पशु क्रूरता निवारण संबंधी समस्त कार्य, शत प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड योजना, वन राजस्व भूमि सीमा विवाद संबंधी कार्य एवं वन व्यवस्थापन अधिकारी होंगे, जिला पुनर्गठन संबंधी समस्त कार्य, तकाबी, सैनिक कल्याण, रोजगार हितग्राही मूलक योजना, जिला पुरातत्व संग्राहलय के प्रभारी अधिकारी होंगें। 

  डिप्टी कलेक्टर अखिलेश कुमार सिंह परिवाद, जनसुनवाई, निरीक्षण, स्थापना, वित्त, नजारत, सीएम हेल्पलाइन, लोकसेवा सेवा गारंटी, कार्यालय अधीक्षक, सामान्य अभिलेखागार, टाइपिंग कंप्यूटर शाखा, प्रतिलिपी  शाखा, विभागीय जांच, आवक जावक, अल्प बचत, संस्थागत वित्त, साक्षरता, ज्यूडिशल, व्यवहारवाद, जनगणना, म.प्र. कृषि खातों की अधिकतम सीमा अधिनियम संबंधी कार्यवाही का प्रर्यवेक्षण एवं समीक्षा, पेंशन प्रकोष्ठ, पशु संगणना तथा जिला चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य विभाग हेतु नोडल अधिकारी होंगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ