विपक्ष केवल गुमराह कर सकता है,भला नहीं ,कृषि सुधार विधेयक मोदी सरकार का ऐतिहासिक क़दम: इन्द्र शरण

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

विपक्ष केवल गुमराह कर सकता है,भला नहीं ,कृषि सुधार विधेयक मोदी सरकार का ऐतिहासिक क़दम: इन्द्र शरण




विपक्ष केवल गुमराह कर सकता है,भला नहीं ,कृषि सुधार विधेयक मोदी सरकार का ऐतिहासिक क़दम: इन्द्र शरण 
 


 सीधी।  
कांग्रेस शुरू से ही देश के किसानों को कानून के नाम पर अनेक बंधनों से जकड़ रखा है। आज तक तो किसानों के हित में कोई फैसला ना तो लिया और ना ही लेने दे रही है। आज की मोदी सरकार फैसला ले रही है तो किसानों को गुमराह करते हुए घड़ियालू आंसू बहा रही है। मोदी सरकार किसानों की आय दुगनी करने के लिए वचनबद्ध है।
 उक्त आशय के विचार पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने व्यक्त किए। श्री चौहान ने कहा कि देश में एमएसपी व्यवस्था समाप्त नहीं होगी, बल्कि कृषि सुधार के नए विधेयकों से किसान और सशक्त और समृद्धशाली होगा। कांग्रेस ने किसानों को सशक्त बनाने के बजाय अभी तक अपना गुलाम बना करके रखा था। 55 साल में कांग्रेस में किसानों का कभी कर्ज माफ नहीं किया। जहां किया भी तो उस में भारी घोटाला करते हुए अपनी तिजोरी भरी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 92000 करोड रुपए से अधिक की राशि उनके खाते में डाल कर दृढ़ इच्छाशक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया।
श्री चौहान ने कहा कि मैं मंडी व्यवस्था से परिचित हूं। कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य विधेयक के माध्यम से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए नए नए अवसर मिलेंगे। जिसके कारण उनका मुनाफा बढ़ेगा। इससे कृषि क्षेत्र को जहां आधुनिक टेक्नोलॉजी का लाभ मिलेगा वहीं, अन्नदाता सशक्त होंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य और सरकारी खरीद की व्यवस्था बनी रहेगी। यह विधेयक किसानों को अपनी फसल के भंडारण और बिक्री की आजादी देगा।बिचौलियों के चंगुल से उन्हें मुक्त रखेगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि किसान भाइयों को विपक्ष और कांग्रेस के झूठों से सावधान रहने की जरूरत है। यह केवल अफवाह फैला सकते हैं, भला नहीं कर सकते। इस बिल का न्यूनतम समर्थन मूल्य से कोई लेना देना नहीं है। मंडी व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। कृषि बिल किसानों की आजादी के लिए है। वन नेशन ,वन मार्केट से किसान अपनी फसल स्वतंत्रता पूर्वक बेच सकता है। बिल में किसानों की जमीन की बिक्री ,लीज, गिरवी पूरी तरह से निषिद्ध है। करार फसलों का होगा, ना कि जमीन का। कई राज्यों में किसान सफलतापूर्वक बड़े कोऑपरेटिव के साथ, गन्ने, कपास ,चाय ,काफी आदि उत्पाद अपने हिसाब से बेच रहे हैं।
 जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और राज्य में शिवराज सिंह की सरकार किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध और समर्पित है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ला,नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान,जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी,मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान,बाबूलाल कुशवाहा,राकेश मौर्य,मनोज तिवारी, अजीत सिंह चंदेल,अजीत पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ