गोपद नदी में बहती मिली अज्ञात महिला की लाश से गाँव मे फैली सनसनी ,थाना प्रभारी एवं आरक्षक ने नदी से निकाला बाहर

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

गोपद नदी में बहती मिली अज्ञात महिला की लाश से गाँव मे फैली सनसनी ,थाना प्रभारी एवं आरक्षक ने नदी से निकाला बाहर




गोपद नदी में बहती मिली अज्ञात महिला की लाश से गाँव में फैली सनसनी ,थाना प्रभारी एवं आरक्षक ने नदी से निकाला बाहर



 सीधी।

सीधी जिले के बहरी आना अंतर्गत बहरी-सिंगरौली मार्ग पर गोपद नदी पुल से करीब 2 किलोमीटर पूर्वी दिशा में नदी में तैरती एक अज्ञात महिला की लाश मिली। नदी में तैरती लाश को वहां के ग्रामीणों ने सबसे पहले देखा जो नदी किनारे पशु चरा रहे थे।
चरवाहों ने नदी में तैरती लाश को देखकर ग्राम पंचायत क्षेत्र बहरी के सरपंच को जानकारी दी जिस पर सरपंच द्वारा बहरी थाने में जानकारी दी गई।


जान जोखिम में डाल पुलिस ने की मानवीय पहल:-

जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी अपने दल बल के साथ मौके स्थल पर पहुंचे और तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को तैरती हुई लाश मिलने की जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी व आरक्षक सतीश कुमार त्रिपाठी एवं मुंशी साधु लाल द्वारा नदी में तैरती हुई लाश को अपनी जान जोखिम में डालकर अपने हाथों से पकड़कर नदी से बाहर निकाला और आवश्यक विवेचना पंचनामा, पीएम कराकर बॉडी दफनाकर सुरक्षित की गई है।

महिला के बारे में प्रारंभिक सूचना:-

थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी अनुसार अज्ञात महिला के दाहिने हाथ में गोदना से छोटेलाल लिखा हुआ है। अज्ञात महिला के हाथों में कांच की चूड़ियां पहनी हुई है, नीचे पैरों में पेटिकोट फंसा हुआ था।

 
इनका कहना है

अज्ञात महिला का शव काफी गल या सड़ चुका है जिससे चेहरा व शरीर सही तरीके से पहचान में नहीं आ रहा था।  पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा की लाश कहीं से बह कर आई है या कुछ और है।

कपूर त्रिपाठी
थाना प्रभारी, बहरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ