केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य पर तानाशाही का लगा आरोप,राज्य शिक्षा केन्द्र के आदेश को .......

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य पर तानाशाही का लगा आरोप,राज्य शिक्षा केन्द्र के आदेश को .......




केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य पर तानाशाही का लगा आरोप,राज्य शिक्षा केन्द्र के आदेश को .......


सीधी।
शिक्षा क्षेत्र में अपनी अलग जगह बनाने वाली केन्द्रीय विद्यालय वर्तमान मे प्रिंसपल के तानाशाही के आगे नतमस्तक है। बताया गया कि एमके गुप्ता प्रिंसपल शासकीय नियमों को धता बताते हुए खुद के नियमों को प्राथमिकता देते हैं। उनके इस अडिय़ल रवैये के चलते विद्यालय के आधे से अधिक स्टाफ के नाखुश होने की चर्चा जोरों पर है। हद तो तब हो जाती है जब
श्री गुप्ता द्वारा सासंदों के विधिक बातों को तबज्जो नहीं दिया जाता है। राजनैतिक गलियारों में जिसकी चर्चा जोरों पर है।

सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के साथ छलावा:-

पीडित अभिभावक की मानें तो घटना के संदर्भ में बताया गया कि सीधी सांसद द्वारा कक्षा एक में ईडब्ल्युएस से प्रवेश हेतु मध्य
प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग एफ 07-11/2019/आ.प्र./02जुलाई19 के
तहत बात की गयी थी। जिसे विद्यालय प्रबंधन द्वारा साफ तौर पर खारिज कर दिया गया। अभिभावक श्री चतुर्वेदी, श्री सिंह सहित अन्य अभिभावकों ने
बताया कि सामान्य वर्ग के लिये के विद्यार्थियों के साथ विद्यालय प्रबंधन साफ तौर अधिकारों से वंचित करते हुए उनके साथ छलावा किया जा रहा है। श्री
सिंह ने बताया कि प्रबंधन द्वारा 11 अगस्त से 22 अगस्त 2020 तक उन्हे भ्रम मे रखा गया कि भोपाल से जारी आदेश के तहत सामान्य वर्ग हेतु आरक्षित
कोटे से बच्चे का पंजीयन हो गया है और फिर साफतौर पर जारी आदेश से मुकर गये।


आर्थिक आधार पर दस प्रतिशत आरक्षण खारिज :-

पीडित अभिभावकों द्वारा बताया गया कि विद्यालय प्रबंधन की तानाशाही जोरों पर चल रही है। मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश वर्ष 2019 एफ
07-11/2019/आ.प्र./एक भोपाल दिनांक 02 जुलाई 2019 को जरा सा भी तबज्जो
नहीं दिया जा रहा है, जबकि पत्र के माध्यम से आर्थिक आरक्षण की सुविधा प्रदान की गयी है। साथ ही स्पष्ट रूप से टीम में बताया गया है कि स्थापना
का वहीं होगा जो मध्य प्रदेश लोक सेवा, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों एवं अन्य पिछड़े वर्गों के लिये आरक्षण अधिनियम 1994 की धारा 2ख
में वर्णित है।

इनका कहना है👇

उक्त प्रकरण में जिला कलेक्टर की ओर पत्र माध्यम से मार्ग दर्शन मॉगा गया है, आशा है कि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जल्द ही दस्वावेजों की उलब्धता
करायी जायेगी।


एम.के.गुप्ता 
प्रिंसिपल
केन्द्रीय विद्यालय, सीधी

केन्द्रीय विद्यालय द्वारा जानकारी व मार्ग दर्शन मॉगा गया है।ईडब्ल्युएस से प्रवेश हेतु मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत जानकारी प्रबंधन को जल्द ही उपलब्ध करायी जायेगी।


नवल सिंह 
जिला शिक्षा अधिकारी, सीधी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ