48 दिनों बाद शक्तेशगढ़ आश्रम पहुँचे स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

48 दिनों बाद शक्तेशगढ़ आश्रम पहुँचे स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज




48 दिनों बाद शक्तेशगढ़ आश्रम पहुँचे स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज


(संतोष तिवारी )कुसमी/ सीधी।


यथार्थ गीता के प्रणेता परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़ के स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज 48 दिनों बाद शरद पूर्णिमा पर शुक्रवार को शक्तेशगढ़ आश्रम में पहुँचे स्वामी जी को सूरजकुंड से लेकर हेलीकॉप्टर शुक्रवार की शाम शक्तेशगढ़ पहुँचा ।स्वामी जी के आगमन सूचना पाते ही हजारो भक्तों का हुजूम सुबह से ही आश्रम परिसर में उमड़ता रहा स्वामी जी के आगमन पर आश्रम परिसर में दीपावली से पूर्व ही दीपावली जैसा माहौल रहा आश्रम का पूरा परिसर रोशनी से जगमगा रहा था साथ ही भक्तों द्वारा जमकर आतिशबाजी भी की गई हैलीपैड पर स्वामी जी की आगवानी आश्रम के वरिष्ठ संत नारद महाराज ने की इसके बाद सुबह से ही इंतजार कर रहे भक्तों का मान रखते हुए स्वामी अड़गड़ानंद महाराज जी ने सुसज्जित मंच पर पहुँच कर प्रवचन दिए जिसका भक्तों द्वारा प्रवचन का रसपान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ