अयोध्या का ढाँचा ध्वंस शताब्दियों से कुचली जा रही हिन्दू आस्थाओं का स्वाभाविक विस्फोट था: इन्द्र शरण

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अयोध्या का ढाँचा ध्वंस शताब्दियों से कुचली जा रही हिन्दू आस्थाओं का स्वाभाविक विस्फोट था: इन्द्र शरण



अयोध्या का ढाँचा ध्वंस शताब्दियों से कुचली जा रही हिन्दू आस्थाओं का स्वाभाविक विस्फोट था: इन्द्र शरण 

 

सीधी।
6 दिसम्बर 1992 को अयोध्या में हुए "बाबरी ध्वंस"  के प्रकरण पर आज आए  सी.बी.आई. न्यायालय के निर्णय का हम सम्मान करते हैं। मैंने हमेशा कहा है कि हम मंत्रों के रचने वाले भारतीय, कभी षड्यंत्र नहीं रचते। अयोध्या का ढाँचा ध्वंस कोई षड्यंत्र नहीं था बल्कि पाँच शताब्दियों से कुचली जा रही हिन्दू आस्थाओं का स्वाभाविक विस्फोट था। 
उक्त आशय का उद्दगार भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित हर्ष पर्व पर भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान ने बाबरी विध्वंस मामले में आए हुए निर्णय का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच वक्त किए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया।
जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि अपने आराध्य प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर पूजा-प्रार्थना और भव्य मंदिर के निर्माण के लिए यह साढ़े चार सौ वर्षों के हिन्दू बलिदानों की पूर्णाहुति थी यह घटना। बर्बर मुगल लुटेरे बाबर के सेनापति मीरबाकी द्वारा श्रीराम जन्मभूमि का ध्वंस किया गया,उसकी पुनर्स्थापना के लिए हिन्दू समाज ने लंबा संघर्ष करते हुए लाखों बलिदान दिए किंतु सत्तालोलुप राजनीति ने स्वतंत्र भारत में भी हिन्दू समाज को उसका स्वाभाविक अधिकार नहीं दिया। जब न्याय नहीं मिला, अन्तहीन प्रतीक्षा ने करोड़ों हिन्दुओं को आतुर किया,जिसकी परिणिति ढाँचा ध्वंस के रूप में सामने आई। यह कोई षड्यंत्र नहीं बल्कि लाखों कारसेवकों का खुला आक्रोश था। हम पर आरोप लगाया गया कि हम इस ध्वंस और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के जिम्मेदार हैं, लेकिन आज के निर्णय ने सिद्ध कर दिया कि यह आरोप निराधार और दुर्भावना से प्रेरित था। यह सत्य है कि हमने श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर पाने के लिए अनवरत संघर्ष किया लेकिन वह मुक्ताकाश जैसा खुला हुआ था। उसमें कहीं कोई षड्यंत्र नहीं था। इसपर आज न्यायालय ने अपनी मुहर लगाई है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने इस मामले से जुड़े रहे सभी लोगों के प्रति आभार और माननीय न्यायालय को धन्यवाद, सत्य के पक्ष में निर्णय देने के लिए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उपेंद्र सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ला,जिला मंत्री रविचंद्र सिंह परिहार, नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान ,जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे,  युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, बद्री मिश्रा, बाबू लाल कुशवाहा, पुष्पराज सिंह चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ