सीधी: मुख्य नगर पालिका अधिकारी डॉ.अमर सिंह परिहार को सेवा निवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी: मुख्य नगर पालिका अधिकारी डॉ.अमर सिंह परिहार को सेवा निवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई




मुख्य नगर पालिका अधिकारी डॉ.अमर सिंह परिहार को सेवा निवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई



सीधी।
            मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका सीधी डॉ. अमर सिंह परिहार के अर्धवार्षिकी सेवानिवृत्त की आयु पूर्ण होने से दिनांक 31 अक्टूबर 2020 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। माह का अंतिम कार्य दिवस होने के कारण नगर पालिका सीधी के सभाकक्ष में गुरुवार को डॉ. परिहार के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिका सीधी रवींद्र कुमार चौधरी एवं अपर कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा हर्षल पंचोली द्वारा शाल और श्रीफल भेंट कर डॉ. परिहार को सम्मानित किया गया तथा उनके कार्य कुशलता एवं प्रशासनिक क्षमता की सराहना करते हुए सीधी शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान जैसे मिनी स्मार्ट सिटी, सीधी नगर की पेयजल योजना, मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सी.एम.हेल्पलाइन के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं क्रियान्वयन को याद करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गई। 

  उल्लेखनीय है कि डॉ. परिहार की सेवा यात्रा नगर परिषद हनुमना से प्रारंभ हुई जिसमें विभिन्न नगरीय निकायों में 39 वर्ष से अधिक की सेवाए दी गई प्रमुख रूप से (1) नगर परिषद हनुमना 23.06.1981 से 06.10.1983 तक (2) नगर परिषद बैकुंठपुर 07.10.1983 से 23.07.1990 तक (3) नगर परिषद गुढ़ 25.07.1990 से 01.01.1991 तक (4) नगर परिषद सेमरिया 07.01.1991 से 21.01.1991 तक (5) नगर परिषद पसान 22.01.1991 से 06.02.1992 तक (6) नगर परिषद सिरमौर 07.02.1992 से 19.07.1993 तक (7) नगर परिषद उंचेहरा 19.07.1993 से 28.07.1994 तक (8) नगर परिषद गोविन्दगढ़ 29.07.1994 से 09.08.1995 तक (9) नगर परिषद पवई 16.08.1995 से 07.10.1995 तक (10) नगर परिषद गुढ़ 09.10.1995 से 26.06.1997 तक (11) नगरपालिक निगम सिंगरौली 26.06.1997 से 06.04.2000 तक (12) नगर परिषद चित्रकूट 07.04.2000 से 06.08.2002 तक (13) नगरपालिक निगम सतना 19.08.2002 से 16.07.2003 तक (14) नगर परिषद चुरहट 17.07.2003 से 29.09.2006 तक (15) नगर परिषद चाकघाट 12.10.2006 से 21.06.2007 तक (16) नगर परिषद त्योंथर 22.06.2007 से 16.07.2007 तक (17) जिला शहरी विकास अभि.सीधी 17.07.2007 से 17.08.2009 तक (18) नगर पालिका परिषद सीधी 18.08.2009 से 25.07.2012 तक (19) नगर परिषद चित्रकूट 30.07.2012 से 15.01.2015 तक (20) नगर परिषद डिंडोरी 20.04.2015 से 22.11.2017 तक (21) नगर पालिका परिषद सीधी 23.11.2017 से 31.10.2020 तक अपनी सेवाएं दी हैं।

   उक्त अवसर पर तहसीलदार गोपद बनास लक्ष्मीकांत मिश्रा, सेवानिवृत्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुकुटधारी सिंह चौहान, नगर परिषद चुरहट, रामपुर नैकिन एवं मझौली के अधिकारीध्कर्मचारियों के साथ नगर पालिका सीधी के बी.के.तिवारी प्रभारी सहायक यंत्री,  चांदनी छुगानी सहायक लेखा अधिकारी, पवन कुमार सिंह राजस्व उप निरीक्षक, संजय तिवारी उपयंत्री, राघवभान सिंह लेखापाल, रामसिया साकेत, मनोज कुमार चौबे सिटी मिशन मैनेजर, राकेश सिंह, अमित सिंह, रमाकांत पाण्डेय, समरबहादुर सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ