कमलनाथ की टिप्पणी के विरोध में मौन धरना प्रदर्शन और किया गया पुतला दहन

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कमलनाथ की टिप्पणी के विरोध में मौन धरना प्रदर्शन और किया गया पुतला दहन



कमलनाथ की टिप्पणी के विरोध में मौन धरना प्रदर्शन और किया गया पुतला दहन 

नवरात्रि में नारी शक्ति का अपमान कांग्रेस को मटियामेट कर देंगा: इन्द्र शरण 

सीधी 
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार की महिला मंत्री श्रीमती इमरती देवी के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की टिप्पणी के विरोध में आज सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में सैकड़ों भाजपाइयो ने स्थानीय विथिका परिसर में दो घंटे का मौन व्रत किया।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की टिप्पणी के प्रति विरोध जताते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि कमलनाथ की मती भ्रष्ट हो गई है।कमलनाथ की अभिव्यक्ति कांग्रेस की सोच उजागर करती है। आइटम जैसे शब्द का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण है।नवरात्र में मात्र शक्ति का अपमान आने वाले उप चुनाव में कांग्रेस को मटिया मेट कर देगा।मैं कड़े शब्दों में इसकी निंदा करता हूं और प्रदेश की जनता से अपील करता हूं कि कमलनाथ का सामूहिक समाजिक बहिष्कार करें और आगे आने वाले चुनाव में कांग्रेस की जमानत जप्त कराकर,नारी शक्ति के सम्मान की ताकत से परिचित करावे।
नारी शक्ति के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में: सरस्वती 

जैसे धरना समाप्त हुआ वैसे ही नारी शक्ति के सम्मान में महिला मोर्चा ने कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए कमलनाथ के पुतले की सव यात्रा निकालते हुए कमलनाथ मुर्दाबाद,मुर्दाबाद।नारी शक्ति के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में। नारी शक्ति का अपमान,नहीं सहेगा हिंदुस्तान, जैसे नारे लगाते हुए स्थानीय कलेक्ट्रेट चौक में पुतला दहन कर गहरा आक्रोश व्यक्ति किया।मोर्चे की अध्यक्ष सरस्वती बहेलिया ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ की टिप्पणी अमर्यादित और असमाजिक है। ऐसे घटिया लोगों को कांग्रेस तत्काल बाहर करें,जिस कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला हो उस के पदाधिकारियों की सोच इस प्रकार की हो यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। 

कमलनाथ को कांग्रेस बर्खास्त करें: अंजू 

भाजपा जिला मंत्री अंजू पाठक ने कहा कि हमारे यहां माताएं बहनें और बेटियां पूँजी जाती हैं,उन्हें आइटम जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया जा सकता।हम महिला,कांग्रेस नेतृत्व सेे मांग करते हैं कि कमलनाथ को पार्टी से बाहर करें। वहीं समूह की जिला प्रभारी सुुुनीता रानी वर्मा ने कहा कि कि कमलनाथ ने समूची नारी शक्ति काअपमान कर के मा की कोख को कलंकित किया है,कमलनाथ सार्वजनिक रूप से माॅफी मांगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ देवेन्द्र त्रिपाठी ने किया।
इसअवसर पर प्रमुख रुप से प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के के तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष डा राजेश मिश्रा,किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उपेंद्र सिंह चौहान,जिला उपाध्यक्ष रामप्रसादबैश,जिला महामंत्री विष्णु बहादुर सिंह चौहान,केमला प्रजापति,रवि चंद्र सिंह परिहार,नरेंद्र सिंह चंदेल,जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान,विश्व बंधुधर द्विवेदी,विनय सिंह चौहान,नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जितेन्द्र  सिंह चौहान,नगर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला,देव कुमार सिंह चौहान, बाबूलाल कुशवाहा, मुनिराज विश्वकर्मा, मुन्नी जायसवाल,निशांत मिश्रा,अमित प्रधान,पुष्पराज सिंह चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौन धरना, प्रदर्शन एवं पुतला दहन के कार्यक्रम में शामिल होकर अपना आक्रोश व्यक्ति किया। मौन व्रत का यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला। पार्टी के नेता, जनप्रतिनिधि, मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौन व्रत के इस कार्यक्रम में सहभागी हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ