गांधी के स्वदेशी और स्वावलंबन से ही समर्थ भारत का निर्माण: केदार शुक्ला

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

गांधी के स्वदेशी और स्वावलंबन से ही समर्थ भारत का निर्माण: केदार शुक्ला



गांधी के स्वदेशी और स्वावलंबन से ही समर्थ भारत का निर्माण: केदार शुक्ला

भाजपा ने जिले भर में मनाई गांधी जयंती 

स्टार समाचार। सीधी 
भाजपा द्वारा गांधी जयंती पर जिले भर में स्वच्छता,कार्यकर्ता बैठक और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य कार्यक्रम सीधी नगर मंडल द्वारा स्थानीय गांधी चौक पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण फिर स्वच्छ सीधी,सुंदर सीधी का संदेश देते हुए स्वछता अभियानऔर मानसभवन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला मुख्य अतिथि रुप से उपस्थित रहे।
 विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच्चे अर्थों में गांधीजी के पदचिन्हो पर चलते हुए आगे बढ़ रहे हैं। धारा 370 की समाप्ति देश का एकीकरण, ट्रिपल तलाक से मुस्लिम बहनों को आजादी, नागरिकता संशोधन अधिनियम से प्रताड़ित लोगों को देश की नागरिकता, राम मंदिर से रामराज्य की साकार होती कल्पना जैसे अनेक क्रांतिकारी कदम हैं। 

कृषि सुधार विधेयक स्वागत योग्य- शुक्ला 

नगर मंडल को संबोधित करते हुए सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी के सिद्धांतो को आगे बढ़ा रहे हैं। शौचालय निर्माण, हिंदी, शिक्षा का भारतीयकरण में मोदी जी जुटे हुए हैं। श्री शुक्ला ने कृषि सुधार विधेयक का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बिचौलियों का खात्मा होगा। मण्डी व्यवस्था बनी रहेगी,उसका एकाधिकार समाप्त होगा। कोरोना काल में भारत का काढ़ा विश्व में राज कर रहा है। हमें आयुर्वेद की ओर होना होगा। स्वदेश के प्रति स्वाभिमान जगाना होगा। गांधी के स्वदेशी और स्वावलंबन से ही भारत समर्थ होगा।

गांधीजी आजादी के महानायक: उपेन्द्र 

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उपेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि गांधीजी आजादी के महानायक थे। उनके नेतृत्व में देश आजाद हुआ। खादी, स्वच्छता,स्वावलंबन से केवल देश ही नहीं विश्व प्रेरणा ले रहा है।
स्वच्छता अभियान एवं रैली स्थानीय गांधी चौक में स्वच्छता का संदेश देते हुए नारों के साथ रैली निकाली गई। बाद में रैली का समापन स्थानीय मानस भवन में विशाल गोष्ठी के रूप में हुआ। इसके पूर्व जय स्तंभ पहुंचकर आजादी के दीवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री चंद्र प्रताप तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये।
 विचार गोष्ठी को प्रमुख रुप से मिशा बंदी वरिष्ठ अधिवक्ता यदु नाथ सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ला, रामप्रसाद बैस,शत्रुघ्न तिवारी,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरस्वती बहेलिया ने भी संबोधित किया। वहीं स्वागत भाषण एवं स्वागत मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, संचालन नगर महामंत्री मुनिराज विश्वकर्मा, एवं आभार प्रदर्शन पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने किया।
 इस अवसर पर प्रमुख रुप से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा, बंधु धर द्विवेदी, नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जितेन्द्र  सिंह चौहान,जिला मंत्री नीलम पांडे,जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे, अमलेश्वर चतुर्वेदी,अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह परिहार, बद्री मिश्रा,सुनीता रानी वर्मा, अजय चौबे, अनीता चौरसिया,सुनीता तिवारी,मोनिका श्रीवास्तव,बाबू लाल कुशवाहा, पूनम सोनी, केके तिवारी,विवेक सिंह चौहान,आनंद परियानी,राहुल वर्मा,अमित सोनी, रेनू साकेत, बच्चा गिरी, मुन्नी जायसवाल,केशव चौरसिया,उत्तरा वर्मा,अन्नू पांडे,विक्रांत सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ