कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में एक दिन में 6 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में एक दिन में 6 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले



कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में एक दिन में 6 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले 


नई दिल्ली। 
महाराष्ट्र फिर एक बार नए केस सबसे ज्यादा आने लगे हैं। गुरुवार को यहां 6406 मरीज मिले। यह 6 नवंबर के बाद सबसे ज्यादा है। 4815 मरीज ठीक हुए और 65 की मौत हो गई। इस तरह 1499 एक्टिव केस बढ़ गए। यहां बीते छह दिन से लगातार एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। 17 सितंबर को राज्य में सबसे ज्यादा 3 लाख 1 हजार एक्टिव केस थे, इसके बाद इनमें गिरावट आना शुरू हुई। 20 नवंबर को सबसे कम 78 हजार 272 केस थे। बीते छह दिन से इनमें फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और ये अब 85 हजार 963 पर पहुंच गए हैं। इधर, देश में गुरुवार को कोरोना के 43 हजार 174 नए केस आए, 39 हजार 723 मरीज ठीक हो गए और 491 की मौत हो गई। अब तक कुल 93.09 लाख केस आ चुके हैं, 87.17 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 1.35 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल 4.54 लाख मरीजों का इलाज चल रहा हे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ