सीधी शहर को नव वर्ष में मिलेगी इंडियन काफी हाउस की सौगात,खबर से उत्साहित नजर आ रहे हैं नगरवासी

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी शहर को नव वर्ष में मिलेगी इंडियन काफी हाउस की सौगात,खबर से उत्साहित नजर आ रहे हैं नगरवासी




सीधी शहर को नव वर्ष में मिलेगी इंडियन काफी हाउस की सौगात,खबर से उत्साहित नजर आ रहे हैं नगरवासी

सीधी।

जिला मुख्यालय में सीधी शहर को नव वर्ष के प्रथम सप्ताह में इंडियन काफी हाउस की सौगात मिलने जा रही है। कलेक्ट्रेट के सामने खण्डहर हो चुके वीथिका भवन को नया स्वरूप प्रदान करते हुये कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी की विशेष पहल पर इंडियन काफी हाउस द्वारा इसका शुभारंभ किया जाएगा।  शहर को मिनी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने में यह प्रतिष्ठान महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं। 
इंडियन काफी हाउस के खुलने से जहां एक ओर नगर के लोगों को बेहतर चाय,नास्ते की सुविधाएं मुहैया होने जा रही हैं तो वहीं जिले में आने वाले पर्यटकों और मेहमानों के लिए भी अच्छी व्यवस्था मानी जा रही हैं। 
उल्लेखनीय है कि विगत एक वर्ष से कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा शहर में इंडियन काफी हाउस के संचालन के प्रयास किए जा रहे थे किन्तु कोरोना संक्रमण के चलते व्यवधान पैदा हो गया था। 

40 लोगों के बैठने की रहेगी व्यवस्था:-

वीथिका परिसर में संचालित होने जा रहे इंडियन काफी हाउस में अभी 40 लोगों के एक साथ बैठने की व्यवस्था रहेगी। जैसे-जैसे लोगों के आने-जाने की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी बैठक क्षमता में वृद्धि की जायेगी। 
इस संबंध में चर्चा करते हुये इंडियन काफी हाउस के संचालक मनोज कुमार ने बताया कि शहर के वीथिका भवन में काफी हाउस के संचालन की सभी तैयारियां हो चुकी हैं और 22 कर्मचारियों का स्टाफ भी आ चुका हैं। जल्द ही इसका शुभारंभ किया जाकर शहर के लोगों को काफी हाउस की सुविधा मुहैया कराई जायेगी। कलेक्ट्रेट के सामने वीथिका भवन में शुरू हो रहे इंडियन काफी हाउस में जिले के पत्रकारों के लिए पत्रकार वार्ता के लिए भी सुविधाएं रहेंगी।  
इंडियन काफी हाउस के संचालन के लिए विगत एक वर्षो से जिले के समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश पाण्डेय एवं आदित्य सिंह के द्वारा कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी से मिलकर प्रयासरत रहे हैं। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए है विशेष सुविधाएं:-

इंडियन काफी हाउस के संचालक मनोज कुमार ने बताया कि जिले के पत्रकारों के लिए पत्रकार वार्ता आयोजित करने के लिए पृथक से कक्ष की व्यवस्था की गई हैं। नगर पालिका क्षेत्र के मुख्य स्थान पर संचालित इंडियन काफी हाउस में बेहतर व्यवस्था पर जोर दिया जायेगा। कलेक्ट्रेट जिला पंचायत,खनिज विभाग, जिला न्यायालय एवं करूणा भवन में संचालित अन्य विभागों के अधिकारी एवं आम जनता को ध्यान में रखकर,काफी हाउस के संचालक अन्य शहरों की तरह व्यवस्था पर ध्यान दे रहें हैं। इस संबंध में मनोज कुमार ने बताया कि उक्त काफी हाडस जबलपुर की देख-रेख में संचालित किया जायेगा। जहां चाय नास्ता के साथ खाने की भी व्यवस्था की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ