ब्यूटी पार्लर की महिला संचालक ने नाबालिक लड़की को 2 लाख में बेचा,गिरफ्तार

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ब्यूटी पार्लर की महिला संचालक ने नाबालिक लड़की को 2 लाख में बेचा,गिरफ्तार



ब्यूटी पार्लर की महिला संचालक  ने नाबालिक लड़की को 2 लाख में बेचा,गिरफ्तार


भोपाल।

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 15 वर्षीय बच्ची को ब्यूटी पार्लर की संचालक ने 2 लाख में बेच दिया गया था, जिसको पुलिस ने लापता हुई किशोरी को ढूढ़ निकाला। मामला भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र की घटना है बताया जा रहा है कि 22 दिसंबर को लापता हुई किशोरी को पुलिस ने रतलाम से बरामद कर लिया है। उसे ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो लाख रुपये में बेच दिया था। मानव तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित फरार है।

निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक 27 दिसंबर को शिवनगर निवासी एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि 22 दिसंबर को उसकी 15 वर्षीय बहन अचानक गायब हो गई है। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पता चला कि किशोरी की दोस्ती मोहल्ले में आईना ब्यूटी पार्लर की संचालक सोना से है। सोना ने पूछताछ में बताया कि किशोरी को उसकी बहन अर्जुन नाम के युवक के साथ रतलाम लेकर गई है। 

इस आधार पर पुलिस टीम ने रतलाम जाकर महेश राठौर नाम के व्यक्ति के पास से किशोरी को बरामद कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि किशोरी का दो लाख रुपये में महेश राठौर के साथ सौदा किया गया था। पुलिस ने दोनों बहनों और महेश राठौर को मानव तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दाता कॉलोनी निवासी अर्जुन सिंह की तलाश की जा रही है। किशोरी को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ