राजमाता का व्यक्तित्व एवं कृतित्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत--इंद्रशरण

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राजमाता का व्यक्तित्व एवं कृतित्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत--इंद्रशरण



राजमाता का व्यक्तित्व एवं कृतित्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत--इंद्रशरण 


राजमाता के जीवन आदर्शों का अनुसरण करें-- सरस्वती 

सीधी। 
राजमाता विजया राजे सिंधिया, सिंधिया रियासत ग्वालियर की महारानी होने के साथ-साथ महान देशभक्त, कुशल नेतृत्व क्षमता की धनी, विलक्षण प्रतिभा का अद्वितीय उदाहरण होने के साथ-साथ करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने महिला मोर्चा द्वारा राजमाता  सिंधिया की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। जिलाध्यक्ष श्री चौहान राजमाता की कई रोचक, प्रेरणात्मक कहानियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। राजपरिवार के भोग विलास को त्याग कर साधारण कार्यकर्ता बनकर भारत माता के साथ-साथ पार्टी की सेवा में पूरा जीवन खफा दिया। उनका जीवन कार्यकर्ताओं के लिए रहना स्रोत है।
अध्यक्ष उद्बोधन में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरस्वती बहेलिया ने राजमाता के जीवन आदर्शों के ऊपर चलने की अपील की। विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य परिषद के सदस्य उपेंद्र सिंह चौहान ने राजमाता का पूरा जीवन वृतांत, राजनैतिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। कार्यक्रम को जिलामंत्री रवि चंद सिंह परिहार, नीलम पांडे, अंजू पाठक, पूर्व नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अंजू केशरी, उपाध्यक्ष पूनम सोनी ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनीला सिंह चौहान ने किया ।
 इस अवसर पर प्रमुख रुप से युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी,जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, पूर्व पार्षद अनीता चोरसिया, मोनिका श्रीवास्तव, सुनीता रानी वर्मा,आशा शुक्ला, सुनीता तिवारी,ओमता सोनी,देव कुमार सिंह चौहान,रीता सोनी, ज्योति कुशवाहा, उर्मिला सिंह, उतरा वर्मा, निर्मला सिंह, निशा सिंह,रन्नू साकेत, सुनील सिंह चंदेल, विक्रांत सोनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ