गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा करेंगे ध्वजारोहण

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा करेंगे ध्वजारोहण



गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस भवन में  जिला अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा करेंगे ध्वजारोहण


सीधी।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा पार्टी कार्यालय जवाहर कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्ष द्वारा सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण कर झंडा वंदन करेंगे एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ का प्रदेश के जनता के नाम संदेश का वाचन भी करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री रुद्र प्रताप सिंह 26 जनवरी को सुबह 8:15 बजे पार्टी कार्यालय जवाहर कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों प्रदेश पदाधिकारियों प्रदेश प्रतिनिधियों पूर्व विधायक पूर्व सांसद पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मोर्चा  संगठन किसान कांग्रेस महिला कांग्रेस युवक कांग्रेस सेवादल अनुसूचित जाति विभाग अल्पसंख्यक विभाग पिछड़ा वर्ग विभाग सद्भावना प्रकोष्ठ एनएसयूआई सहित समस्त अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों  नगर पालिका एवं नगर परिषदों के पूर्व अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदों तथा कांग्रेस पक्ष के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से गणतंत्र दिवस समारोह में पार्टी कार्यालय जवाहर कांग्रेस भवन में सुबह 8:15 बजे आवश्यक रूप से पहुंचने का आग्रह किया गया है। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ