विधानसभा चुनाव में धांधली ईवीएम मशीन से की गई-अजय सिंह

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

विधानसभा चुनाव में धांधली ईवीएम मशीन से की गई-अजय सिंह



विधानसभा चुनाव में धांधली ईवीएम मशीन से की गई-अजय सिंह 

बैलट पेपर से चुनाव हो जाएँ तो कांग्रेस जीतेगी 
-अजय सिंह    
                                                         
सीधी ।
 पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने आज रीवा में कांग्रेस के संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि अगली बार कांग्रेस के कार्यकर्ता सिद्ध कर देंगे कि कांग्रेस सरकार बनाने में उनका योगदान कम नहीं है| पिछली बार यह बात सुनने में आई कि यहाँ के कार्यकर्ताओं से कुछ भूल हुई, इस कारण विंध्य से कांग्रेस का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा| मेरा मानना है कि यहाँ के कार्यकर्ताओं की मेहनत में कोई कमी नहीं थी| चुनाव में धांधली ईवीएम मशीन से की गई| यदि आज दोबारा बैलट पेपर से चुनाव हो जाएँ तो सच सामने आ जाएगा और यहाँ से भाजपा साफ हो जाएगी|
अजयसिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारा हौसला कम नहीं होना चाहिए| दुगने उत्साह से अगले चुनाव के लिए जुटना है| कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में 15 महीनों में बहुत बड़े बड़े कामों की शुरुआत हुई थी| आज हम फिर से वापस 15 साल पुरानी जगह पर पहुँच गए हैं| शिवराजसिंह का वही लच्छेदार भाषण होता है लेकिन जमीन पर कुछ नहीं| भाजपा सरकार माफियाओं के साथ खड़ी है| गरीब मजदूरों को जेल भेजा जाता है| महंगाई चरम पर है| युवाओं के रोजगार छीने लिए गए| किसानों और कामगारों ने अपनी गाढ़ी कमाई से जैसे तैसे मोटर साइकिलें तो ले ली लेकिन महंगा पेट्रोल भराने के लिए पैसे नहीं हैं| बहुत पहले कहा जाता था कि बीजेपी सेठ साहूकारों की पार्टी है| आज हमें फिर वही देखने को मिल रहा है| कांग्रेस गरीब, शोषित, पीड़ित और कमजोरों की मदद करने वाली पार्टी है|
अजयसिंह ने कहा कि आज महान संत रविदास जी की जयंती है| समाज के लिए उनके अवदान को याद करते हुये उन्होंने कहा कि उनका कर्म, विचार और जीवन शोषित और पीड़ित समाज के कल्याण और उत्थान के लिए था| उनकी जयंती मनाना तभी सार्थक होगा जब कांग्रेस कार्यकर्ता उन वर्गों तक पहुंचे जिनके लिए संत रविदास ने अपना पूरा जीवन खपा दिया| मुखयमंत्री शिवराजसिंह चौहान उनकी जयंती के कार्यक्रम में तो गए लेकिन दलित समाज के घर नहीं गए| भाजपा की कथनी और करनी में यही अंतर है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ