मेरा मास्क,मेरी सुरक्षा अभियान का गांधी चौक में सायरन बजाकर हुआ शुभरम्भ

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मेरा मास्क,मेरी सुरक्षा अभियान का गांधी चौक में सायरन बजाकर हुआ शुभरम्भ



मेरा मास्क,मेरी सुरक्षा अभियान का गांधी चौक में सायरन बजाकर हुआ शुभरम्भ


सीधी।
 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा के आह्वान पर वैश्विक महामारी कोरोना के भयावह परिणाम से अलर्ट करने की दृष्टि से जिला प्रशासन द्वारा सायरन बजाकर भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति में स्थानीय गांधी चौक पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण उपरांत लालता चौक तक पैदल मार्च किया गया।स्थानीय गांधी चौक में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, लालता चौक पुराना बस स्टैंड पर महिला मोर्चा, अस्पताल चौक- पार्टी कार्यालय- सम्राट चौक पर नगर मंडल, कलेक्ट्रेट चौक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के साथ-साथ जिले के सभी नगर मंडल में कोरोना अलर्ट सायरन बजाकर लोगों को संदेश देते हुए मास्क विहिन लोगों को माॅस्क विवरण के साथ मास्क लगाने की समझाइस दी। इसके साथ सामाजिक दूरी की अपील लोगों से की गई।पैदल मार्च के दौरान दुकानों में जाकर दुकान मालिकों और ग्राहकों को सामाजिक दूरी, कोरोना प्रोटोकॉल से अगाह करने के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल प्रबंधन ने देश की जनता को बचाया है। जिला प्रशासन द्वारा सायरन बजाकर जिले वासियों से संकल्प के साथ अपील करता है कि 2 गज की दूरी मांस्क है जरूरी। मेरा मास्क, मेरी सुरक्षा। दवाई भी, कढ़ाई भी के साथ- साथ सामाजिक दूरी बनाकर स्वयं सुरक्षित रहें औरों को भी सुरक्षित रखें। साबुन या सेनेटराजर से हाथ धोएं। जिला शासन एवं प्रशासन का पूरा अमला पार्टी पदाधिकारियों के साथ लोगों को जागरुक करने के लिए सड़क पर निकला। भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान, कलेक्टर  रवींद्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक  कुमावत,अपर कलेक्टर पंचोली के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारियों एवं विभिन्न सामाजिक और राजनैतिक संगठनों के मुखिया दुकानों प्रतिष्ठानों के सामने सुरक्षा घेरा बना कर,मास्क पहनकर और पहनाकर कोरोना महामारी से जनता को सावधान करते दिखे। इसका आशय था कि जनता कोरोना के भयावह परिणाम को हल्के में ना ले। विश्व के बड़े- बड़े देश अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन आदि कोरोना के सामने घुटने टेक चुके हैं। जहाँ लोगों को दफन करने के लिए कंधे भी नसीब नहीं हुए। जेसीबी की सहायता से सवो को दफन किया गया। इसलिए सावधानी ही बचाव है।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य परिषद के सदस्य उपेंद्र सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ला , जिला महामंत्री डा देवेंद्र त्रिपाठी, मंत्री अंजू पाठक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंजू केशरी, धर्मेंद्र सिंह परिहार, जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे, मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, सरस्वती बहेलिया, सुरेश सिंह चौहान, मो कलाम, बाबूलाल कुशवाहा, डा अनुप मिश्रा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, संजय सिंह, दिनेश गुप्ता, सूर्य प्रताप सिंह, प्रवीण तिवारी, कृष्ण लाल पयासी, रामानुज पहाड़िया, अनीता सिंह, गजेन्द्र सिंह, रजनीश शुक्ला, सुखनंदन पटेल, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, राजेश्वर पटेल, पुनीत पांडे, देव कुमार सिंह चौहान, राहुल वर्मा, मुनिराज विश्वकर्मा, हीरालाल कोरी, मुन्नी जायसवाल, दीप नारायण द्विवेदी, अजय चौबे, ललन सिंह, सुनीता रानी वर्मा, मनोज तिवारी, अजीत सिंह चंदेल, विवेक सिंह चौहान, अजीत पांडेय, तुषार द्विवेदी, प्रयास उपाध्याय, मनीला सिंह, राकेश मोर्य, अमित प्रधान, अमित सोनी, संदीप सिंह गहरवार, पुष्पराज सिंह चौहान, सुरेश वर्मा, मानिक लाल पटेल, उमेश सोनी, उमा शंकर यादव, कौशल वर्मा, अंजनी सिंह, राकेश सिंह, मुकेश सुखवानी, पप्पू गहरवार, उमा तिवारी,विभा शर्मा, अन्नू पाण्डेय, महिमा तिवारी, किरण सिंह, ओमता सोनी, रवि सिंह, मुकेश पांडे,पवन मिश्रा, अमर बहादुर सिंह, पुष्पेंद्र शुक्ला, कौशलेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, मानवेंद्र सोनी, हरिनाथ सिंह, योगेश द्विवेदी, सुमित यादव, अरुण भूर्तिया, यज्ञ प्रकाश गुप्ता, भान जायसवाल, प्रदीप सिंह, कमलेश उपाध्यक्ष, राजभान यादव, महेंद्र तिवारी, विजय गुप्ता, विकास भारती, शेष साहू, मनोज रावत सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता सहित शासन प्रशासन का पूरा अमला के साथ-साथ प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे  ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ